फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   High Court seeks reply from CMO in contempt case

Gonda News: हाईकोर्ट ने अवमानना मामले में सीएमओ से मांगा जवाब

Sat, 21 Feb 2026 12:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sat, 21 Feb 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
High Court seeks reply from CMO in contempt case
गोंडा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र काजीदेवर के अधीक्षक पद पर डॉ. पूजा जायसवाल को कार्यभार न ग्रहण कराने का मामला बढ़ता जा रहा है। न्यायालय के आदेश का अनुपालन न होने पर हाईकोर्ट ने सीएमओ डाॅ. संतलाल पटेल को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
विज्ञापन



जिला स्वास्थ्य समिति के निर्देश पर 20 मई 2025 को सीएचसी काजीदेवर का डॉ. पूजा जायसवाल को अधीक्षक बनाया गया था। नौ जनवरी 2026 को सीएमओ ने डॉ. पूजा को हटाकर डॉ. आलोक सिंह को यहां की जिम्मेदारी सौंप दी। डॉ. पूजा जायसवाल ने इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ में रिट याचिका दायर की। उन्होंने कहा कि सीएमओ ने जिला मजिस्ट्रेट द्वारा की गई अनुशंसाओं का उल्लंघन किया है।
विज्ञापन



20 जनवरी को सुनवाई के दौरान न्यायमूर्ति मनीष माथुर ने नौ जनवरी को सीएमओ की ओर से जारी आदेश को अगली तिथि तक स्थगित करते हुए विपक्षी पक्षकारों को प्रति-शपथ पत्र दाखिल करने के लिए तीन सप्ताह का समय दिया। कोर्ट के आदेश का अनुपालन न करने पर डॉ. पूजा जायसवाल ने अवमानना याचिका दायर कर न्याय की गुहार लगाई। 16 फरवरी को सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति मनीष कुमार ने सीएमओ डाॅ. संतलाल पटेल को नोटिस जारी करने का आदेश दिया। कोर्ट ने कहा कि वह स्पष्ट करें कि रिट याचिका में 20 जनवरी को पारित आदेश की कथित जानबूझकर अवज्ञा के लिए उनके खिलाफ अवमानना की कार्यवाही क्यों शुरू न की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed