{"_id":"5f04a10a8ebc3e42d8348c2a","slug":"heavy-rain-in-gonda-gonda-news-lko5296337164","type":"story","status":"publish","title_hn":"20 घंटे झमाझम बारिश का कहर, कच्चे घर की दीवार ढही, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
20 घंटे झमाझम बारिश का कहर, कच्चे घर की दीवार ढही, युवक की मौत
विज्ञापन
गोंडा में बारिश के कारण जगह-जगह वाटर लागिंग के बीच से निकलते वाहन।
- फोटो : GONDA
गोंडा। मंगलवार को 20 घंटे तक मूसलाधार बारिश का कहर नगर के साथ ही गांवों में रहा। शहर के 27 वार्ड बारिश के पानी से जल मग्न हो गए। इटियाथोक के सिसई बहलोलपुर गांव में लगातार बारिश से एक मकान की दीवार ढह गई। जिसके नीचे दबने से एक युवक की मौत हो गई। वहीं खेतों में धान की फसल पानी में डूब गए। करनैलगंज में एक गांव की सड़क पानी के बहाव में कट कर समा गई।
ग्राम पंचायत सिसई बहलोलपुर के मजरा मुरावनपुरवा का रामकृपाल (30) सहजराम देर रात अपने घर में सो रहा था। साथ में उसका छोटा बेटा डेढ़ साल का अनमोल भी सोया हुआ था। आधी रात को कुछ गिरने की आवाज हुई तो वह बेटे को दूसरी जगह लिटा कर वापस उसी जगह सो गया। तड़के 3:00 बजे अचानक दीवार भरभरा कर उसकी चारपाई पर गिर पड़ी।
करीब 2:30 फुट मोटी दीवार गिरने से वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। परिवारीजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। लेखपाल हनुमान प्रसादव पांडेय व वरिष्ठ उप निरीक्षक नरसिंह भी मौके पर पहुंचे। तहसीलदार पैगाम हैदर ने प्रशासनिक राहत उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है। वहीं नगर पंचायत परसपुर के वार्ड नंबर-5 नकई पुरवा निवासी बाबू मौर्या व इनका भाई झबरू मौर्या का कच्चा घर भी भरभरा कर गिर गया है।
विज्ञापन
सोमवार की रात्रि से शुरू हुए मूसलाधार तेज बारिश से प्रशासनिक व्यवस्था की पोल खोल दी है। स्टेशन रोड पर फोरलेन की सड़क पर पानी निकास व सफाई की व्यवस्था न होने से बारिश का पानी सैकड़ों दुकानों के साथ ही घरों में भर गया है।
सोमवार की देर रात से शुरू हुई मूसलाधार बारिश मंगलवार को दोपहर तक रुक रुक कर जारी रही। स्टेशन रोड पर लोहिया धर्मशाला से जयनरायन चौराहे तक साहबगंज, ददुआ बाजार, मकार्थीगंज व रानी बाजार में नाले का निर्माण न होने से सड़क से नीचे बने दुकान प्रतिष्ठान में एक फिट से ज्यादा बारिश व नाली का गंदा पानी भर गया।
जिला अस्पताल का नजारा तालाब जैसा दिखा। रेलवे कॉलोनी के घरों में पानी घुस गया, यहां तक की प्लेटफॉर्म पर भी पानी बहने लगा। चौक, रानीबाजार इलाका टापू में तब्दील हो गया। लखनरोडपर पर जलभराव हो गया। नगरपालिका के 36 नाले चोक हो गए हैं, इससे शहर में जलभराव हो गया है। भारी बारिश से स्टेशन रोड के दुकान प्रतिष्ठान में भरा पानी- सड़क से नीचे घुटनों भर पानी से लाखों रुपये के लाखों रुपये के बर्बाद हुए सामान बर्बाद हो गए हैं।
करनैलगंज में एक बार फिर जरवल रोड में बने ओवर ब्रिज का हिस्सा डैमेज होने के कारण ओवर ब्रिज पर आवागमन बंद कर दिया गया है। लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के चलते ओवर ब्रिज के साइड में लगी प्लेटों के गिरने के कारण उसके अंदर जमा की गई मिट्टी और पत्थर बाहर सड़क पर गिरने लगा। जिससे गोंडा लखनऊ मार्ग से होते हुए बहराइच जाने वाला मार्ग पर ओवरब्रिज का रास्ता बंद कर दिया गया है।
यह ओवर ब्रिज तीन साल पूर्व आवागमन के लिए चालू किया गया था। उसके बाद से तीसरी बार पुल का हिस्सा डैमेज हुआ है। थानाध्यक्ष जरवल हर्षवर्धन सिंह का कहना है कि खतरे को देखते हुए तत्काल प्रभाव से ओवरब्रिज का आवागमन रोक दिया गया है और साइड के मार्ग से वाहनों को निकाला जा रहा है।

गोंडा में इटियाथोक के सिसई बहलोल पुर के मुरावनपुर में बारिश के वजह से गिरा कच्चा मकान।- फोटो : GONDA