फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Heavy rain for one and a half hours, road turned into pond

Gonda News: डेढ़ घंटे झमाझम बारिश, तालाब बनीं सड़क

Mon, 11 Aug 2025 11:41 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Aug 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
Heavy rain for one and a half hours, road turned into pond
टॉमसन इंटर कॉलेज के सामने बारिश के चलते भरा पानी। - संवाद
गोंडा। दोपहर करीब बारह बजे से लेकर डेढ़ बजे तक सोमवार को हुई झमाझम बारिश से शहर के मुख्य मार्ग तालाब बन गए। घुटनों तक पानी से होकर लोग आने जाने को विवश दिखे। गायत्रीपुरम, पोर्टरगंज सहित अन्य इलाकों में भी बारिश के कारण जलभराव से लोगों को दिक्कतों से जूझना पड़ा।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह से ही मौसम में उतार चढ़ाव का दौर चल रहा था। कभी बूंदाबांदी तो कभी झमाझम बारिश होती रही। दोपहर में हुई तेज बारिश में गोनार्द मोड़ पर घुटनों तक पानी भर गया। इससे होकर लोग आवागमन करते दिखे। यहां से गुजर रहे राम कुमार, सुरेश शुक्ला का कहना था कि कहने को वीआईपी इलाका है लेकिन, जलभराव की समस्या बनी हुई है। गोंडा लखनऊ मुख्य मार्ग पर शहीदे आजम भगत सिंह इंटर कॉलेज के सामने सड़क पर पानी भरने से आसपास के व्यापारियों को दुकानें बंद करनी पड़ी। यही हाल, पटेलनगर व चौक का रहा।
विज्ञापन

बड़गांव में रेलवे स्टेशन रोड हो या फिर गायत्रीपुरम। दुखहरण नाथ मंदिर के पीछे स्थित आवासीय काॅलोनी में पानी भर गया, इससे लोगों को समस्या से जूझना पड़ा। मेडिकल कॉलेज परिसर में भी पानी भरने से मरीजों को दिक्कत हुई। तरबगंज से आए प्रहलाद का कहना था कि जब मुख्यालय का यह हाल है तो ग्रामीण इलाकों का अंदाजा लगाया जा सकता है। नगर पालिका परिषद के सफाई निरीक्षक सारिफ काजी ने बताया कि जहां से सूचना मिल रही है, वहां पर टीम को भेजकर काम कराया जा रहा है। आपदा विशेषज्ञ राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि बीते 24 घंटे के भीतर 62 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed