फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Heat wave havoc, three died

Gonda News: लू का कहर, तीन की जान गई

Fri, 16 Jun 2023 11:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 16 Jun 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
Heat wave havoc, three died
गोंडा। भीषण गर्मी व लू के थपेड़ों ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। लू का असर ऐसा की बड़ी संख्या में लोग हीट स्ट्रोक का शिकार हो रहे हैं। दो दिन में गर्मी जनित बीमारियों से अस्पताल में भर्ती तीन लोगों की जान चली गई। लू लगने से तेज बुखार, सिर दर्द, उल्टी व कमजोरी वाले मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। ओपीडी में आने वाले दस फीसदी मरीजों को भर्ती करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

गोसाईंपुरवा निवासी सुनीता कश्यप (38) को पेट दर्द होने पर बाबू ईश्वर शरण अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। देहात कोतवाली के नारायण पुरवा निवासी देवी प्रसाद (55) को सीने में दर्द व सांस लेने में दिक्कत के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था, इनकी भी मौत हो गई। वहीं, बमदेहरा निवासी खेमकरण लाल (93) की सांस तेज चलने से मौत हो गई। डॉक्टरों का कहना है कि भीषण गर्मी व लू की वजह से पेट व सांस की बीमारी तेजी से बढ़ी है। गर्मी की वजह से शरीर में सोडियम की कमी मरीजों को ज्यादा परेशान कर रही है। लोगों के शरीर में पानी की कमी होती जा रही है, जिससे वह शारीरिक रूप से कमजोर हो रहे हैं।
विज्ञापन

फिजीशियन डॉ. दीपक कुमार सिंह ने बताया कि गर्मी की वजह से बच्चों को कम भूख लग रही है। कम खाने-पीने से बच्चों में कमजोरी आ रही है। पानी की कमी से उन्हें और भी दिक्कतें आ रही हैं। ऐसे मरीज डायरिया और उल्टी के शिकार होकर इमरजेंसी में पहुंच रहे हैं। हालांकि, राहत की बात यह है कि अब तक किसी बच्चे की स्थिति ज्यादा गंभीर नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच अघोषित बिजली कटौती से अस्पताल में भर्ती मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। मेडिकल वार्ड, सर्जिकल वार्ड व चिल्ड्रेन वार्ड में भर्ती मरीज व उनके तीमारदार गर्मी से परेशान नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed