{"_id":"6a1353b87a6dd16ec601eb81","slug":"heat-tormented-the-whole-day-peoples-health-was-deteriorating-gonda-news-c-100-1-slko1028-159003-2026-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: तपिश ने दिनभर सताया, बिगड़ रही लोगों की सेहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: तपिश ने दिनभर सताया, बिगड़ रही लोगों की सेहत
Mon, 25 May 2026 01:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Mon, 25 May 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
पानी डालकर ट्रांसफार्मर को ठंडा करने की कोशिश करता कर्मी।
गोंडा। आग उगल रहे सूरज से लोग परेशान हैं। सुबह आठ बजे की धूप भी चुभ रही है। सोमवार से नौतपा लगेगा। ऐसे में गर्मी का प्रकोप और बढ़ेगा। रविवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रविवार की छुट्टी व तेज धूप के कारण शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में दोपहर में समय सन्नाटा पसरा दिखा।
सुबह से ही तेज धूप व गर्म हवाओं ने लोगों को बेहाल कर दिया था। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, तापमान में लगातार बढ़ोतरी होती गई। इस वजह से रविवार को दोपहर के समय सड़कों पर आवाजाही कम दिखी। धूप का असर बाजारों में भी दिखने लगा है।
दुकानदारों का पूरा दिन ग्राहकों के इंतजार में बीत गया। ठठेरी बाजार चौक के कपड़ा व्यवसायी शैलेंद्र गुप्ता ने बताया कि तपिश की वजह से ग्राहकों की संख्या अचानक घट गई है। दिनभर में मुश्किल से दो से तीन लोग ही खरीदारी के लिए आते हैं।
विज्ञापन
उधर, मौसम विशेषज्ञ डॉ. सुधांशु ने बताया कि 25 से 30 मई तक जिले में भीषण गर्मी पड़ेगी। इसका सेहत पर भी असर पड़ सकता है। डॉ. सुधांशु ने बताया कि जरूरी काम होने पर ही लोग दोपहर में बाहर निकलें। इस दौरान बच्चाें व बुजुर्गों को विशेष सतर्कता बरतनी चाहिए।
उधर, मेडिकल कॉलेज में डायरिया व बीपी संबंधी मरीजों की संख्या में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। चिकित्सकों ने लू व डिहाइड्रेशन से बचने के लिए पानी, ओआरएस और तरल पदार्थ अधिक लेने की सलाह दी है।
बिजली कटौती से शहर में बढ़ा पानी का संकट
गोंडा। जिले में लगातार हो रही बिजली कटौती का असर शहर की पेयजल व्यवस्था पर दिख रहा है। नगर पालिका के ओवरहेड टैंक समय से नहीं भर पा रहे हैं। इससे लोगों को पानी नहीं मिल रहा है और उन्हें परेशानी हो रही है।शहर के 27 वार्डों में 12 ओवरहेड टैंकों से जलापूर्ति की जाती है। इनमें गांधी पार्क, जलकल परिसर और पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर शामिल हैं।
महारानीगंज घोसियाना, पटेल नगर और कांशीराम आवासीय कॉलोनी भी इन्हीं से पानी पाती हैं। निर्धारित समय सुबह छह बजे से दस बजे तक और शाम पांच बजे से रात नौ बजे तक पानी दिया जाता है। अवर अभियंता जलकल रितेश कुशवाहा ने बताया कि बिजली कटौती से टैंक पूरी क्षमता तक नहीं भर पा रहे हैं। हालांकि निर्धारित समय पर जलापूर्ति की जा रही है। इससे कई इलाकों में पानी का दबाव कम हो गया ह ै।(संवाद)