फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   health,woman,security

महिलाओं को मिले सुरक्षा, अच्छी हो चिकित्सा व्यवस्था

Thu, 10 Feb 2022 11:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Feb 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
health,woman,security
गोंडा। लोकतंत्र की मजबूती के लिए 27 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव में बढ़चढ़ कर मतदान में हिस्सेदारी की जाएगी। मतदान दिवस पर किसी के प्रलोभन व भय में आए बिना इस बार महिला सुरक्षा सुरक्षा, सड़क, बिजली व स्वास्थ्य सेवाओं के मुद्दे को ध्यान में रखकर मतदान किया जाएगा। यह संकल्प गुरुवार को वोटर अड्डा में चर्चा के लिए जुटी छात्राओं ने एकजुटता के साथ लिया। सरस्वती देवी नारी ज्ञानस्थली महाविद्यालय में अमर उजाला की ओर से आयोजित चुनावी चर्चा में जुटी छात्राओं ने खुलकर अपनी बात रखी। इस दौरान छात्राओं ने खुद मतदान करने के साथ ही दूसरों को भी मतदान के लिए प्रेरित करने का जज्बा दिखाया।
विज्ञापन

चर्चा में मौजूद महाविद्यालय की प्राचार्या आरती श्रीवास्तव ने छात्राओं को एकजुटता के साथ मतदान में हिस्सेदारी की शपथ दिलाते हुए लोकतंत्र में मतदाता के अधिकार व कर्तव्यों के बारे में बताते हुए मतदान की ताकत के बारे में सभी को जागरूक भी किया।
विज्ञापन

महंगाई पर लगे लगाम, खत्म हो भ्रष्टाचार
पहली बार विधानसभा चुनाव में वोट करने का मौका मिला है। वर्तमान में महंगाई, भ्रष्टाचार व महिला सुरक्षा से जुड़े मसले को अहम मानते हुए ही मतदान किया जाएगा। महंगाई के कारण घर की रसोई का बजट बिगड़ गया है। इस पर नियंत्रण करना बेहद जरूरी है। विधानसभा चुनाव में ऐसे प्रत्याशी को वोट देंगे, जो जनता के लिए हर समय उपलब्ध रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यासमीन, छात्रा-बीए
मंदिर-मस्जिद नहीं अस्पताल बनाए सरकार
-हम स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर करने वाली सरकारी को वोट करेंगे। पिछले साल कोरोना संक्रमण काल में जिस तरह स्वास्थ्य सेवाएं चरमरा गई उससे कई लोगों की जान चली गई। सरकार को स्वास्थ्य सेवाएं मजबूत करने की जरुरत है। जिले में मेडिकल कॉलेज का निर्माण शुरू होने से भविष्य की उम्मीद जगी है। सरकार को मंदिर मस्जिद नही अस्पताल बनाने की जरूरत है।
दीक्षा गुप्ता, छात्रा
महिला सुरक्षा सबसे बड़ा मुद्दा
वर्तमान समय में हर उम्मीदवार बेहतर कानून व्यवस्था देने की बात कर रहा है। महिलाओं की सुरक्षा को लेकर बातें तो बहुत होती हैं, लेकिन इस पर अमल कितना होता है। सरकार कोई भी हो। महिलाओं की सुरक्षा पर विशेष फोकस करना चाहिए। ऐसा माहौल बनाया जाए। जिससे आधी आबादी सुरक्षित महसूस कर सके।
सविता मिश्रा, अध्यक्ष छात्र परिषद
बेटियों की शिक्षा को मिले प्रोत्साहन
शिक्षा को प्रोत्साहन देने की जरूरत है। समान रूप से विकास कराने वाले को ही विधायक बनाएंगे। समाज के हर तबके को बिना भेदभाव के मुख्य धारा में लाने की जरूरत है। महिलाओं की हालत में सुधार करने के लिए सरकारी योजनाओं को चलाए जाने की जरूरत है। इसलिए स्वच्छ छवि के योग्य प्रत्याशी के पक्ष में ही वोट करेंगे।
-शाजिया खान,छात्रा
शिक्षा में आरक्षण खत्म करे सरकार
शिक्षा का अधिकार सबको समान तौर से मिलना चाहिए। आरक्षण से प्रतिभाशाली छात्रों का मनोबल टूटता है तथा उन्हें उनके योग्यता के अनुसार अवसर नहीं मिल पाता है। जितना नंबर पाकर आरक्षित वर्ग के छात्र का चयन हो जाता है उससे अधिक नंबर पाकर अनारक्षित छात्र घूमता रहता है। शिक्षा में आरक्षण खत्म कराने वाले के पक्ष में मतदान करूंगी।
क्षमा श्रीवास्तव, खेल शिक्षक
भर्ती परीक्षाओं का पेपर न हो आउट
भर्ती परीक्षाओं का पेपर आउट होने से छात्रों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। सरकार कुछ ऐसा प्रबंध करे जिससे भर्ती परीक्षाओं का पेपर आउट न हो सके। पिछले कुछ सालों में पेेपर आउट होने से कई परीक्षाएं रद्द हो चुकी हैं। छात्राओं के लिए उनके गृह जनपद में ही परीक्षा केंद्र बनाए जाएं। जिससे उन्हें बाहर परीक्षा देने न जाना पड़े।

प्रिया तिवारी, बी.काम प्रथम वर्ष
बेटियों को मिले रोजगार
जिले में महिलाओं के लिए रोजगार के अवसर न के बराबर हैं। महिलाओं को पढ़ लिखकर चूल्हा चौका में ही लग जाना पड़ता है। ऐसे में बेटियों को गृह जनपद में रोजगार देने का प्रबंध करने वाली सरकार का चुनाव करेंगे। हमें पहली बार वोट देने का मौका मिल रहा है। ऐसे में पहला वोट अच्छी सरकार के गठन के लिए दिया जाएगा।
अनीशा शुक्ला, छात्रा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed