{"_id":"60cf81c28ebc3e356e2623d9","slug":"health-services-will-now-be-monitored-online-gonda-news-lko5833893125","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब आन लाइन होगी स्वास्थ्य सेवाओं की निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब आन लाइन होगी स्वास्थ्य सेवाओं की निगरानी
विज्ञापन
गोंडा। स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के साथ व्यवस्थाओं नजर रखने की रणनीति भी प्रशासन ने तैयार की है। स्वास्थ्य विभाग की पड़ताल में कई लापरवाहियां सामने आईं।
इस अव्यवस्था को दूर करने के लिए जिलाधिकारी मार्कंडेय शाही ने चार अपर मुख्य चिकित्साधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है, और निगरानी की व्यवस्था बनाई है। हर दिन जिले के करीब सौ स्वास्थ्य केंद्रों पर प्रशासन सीधी नजर रखेगा। हर स्वास्थ्य केंद्र व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ेंगे।
जिल में चार व्हाट्सएप ग्रुपों से स्वास्थ्य सेवाओं की मॉनिटरिंग होगी। डीएम मार्कंडेय शाही ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान कई एएनएम सेंटर तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों की अक्रियाशील स्थिति को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करते हुए सख्त निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद के अंतर्गत अव्यवस्थित समस्त स्वास्थ्य इकाइयों सीएचसी, पीएचसी एवं एएनएम सेंटर पर उपलब्ध आधारभूत सुविधाओं, तैनात कार्मिकों की स्थिति व भौतिक सत्यापन के लिए अधिकारियों की ड्यूटी लगा दी गई है। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अजय प्रताप सिंह, डॉ. मलिक आलमगीर, डॉ. अनिल कुमार राय व डॉ. जय गोविंद सिंह सीएचसी और समस्त पीएचसी का निरीक्षण करेंगे।
निरीक्षण के दौरान संबंधित सीएचसी अधीक्षक व पीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी, निरीक्षण कर्ता अधिकारी (एसीएमओ) के साथ उपस्थित रहेंगे। निरीक्षण करते हुए अधीक्षक/प्रभारी चिकित्साधिकारी व अन्य स्टाफ के साथ सेल्फी लेकर व्हाट्सएप ग्रुप पर पोस्ट की जाएगी।
तैनात कार्मिकों का नाम व पदनाम का विवरण भी केंद्रवार प्राप्त किया जाएगा। समस्त सीएचसी अधीक्षक द्वारा अपनी सीएचसी अंतर्गत अव्यवस्थित सभी पीएचसी तथा एएनएम सेंटर का भ्रमण/निरीक्षण किया जाएगा। सेल्फी लेकर ग्रुप में शेयर करेंगे तथा कार्मिकों का विवरण भजेंगे।
जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य अधिकारियों द्वारा सीएचसी, पीएचसी तथा एएनएम सेंटरों के निरीक्षण की मॉनिटरिंग के लिए ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर अमित गुप्ता को जिम्मेदारी दी है।
निरीक्षण से संबंधित फोटो संकलन हेतु एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया जाएगा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी, समस्त अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, अधीक्षक सीएचसी एवं प्रभारी चिकित्साधिकारी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सम्मिलित किए जाएंगे। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए है कि सत्यापन आगामी 25 जून तक संपादित पूरी कर ली जाए।
26 जून को डीएम सायंकालीन बैठक में केन्द्रवार स्थिति की समीक्षा करेंगे। समस्त अपर मुख्य चिकित्साधिकारी अपने दायित्व के क्षेत्र से संबंधित पूरी रिपोर्ट के साथ उपस्थित रहेंगे।
कहा कि ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर द्वारा व्हाट्सएप ग्रुप पर प्राप्त सूचना विकासखंड, सीएचसी वार संकलित कर बैठक के पूर्व प्रस्तुत की जाएगी। रिपोर्ट में यह दर्शाया गया है कि कुल कितनी स्वास्थ्य इकाइयों का निरीक्षण किया गया है और उनमें कौन-कौन सी इकाइयां बन्द अथवा अक्रियाशील स्थिति में है।