फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Health Minister's son dengue symptoms

स्वास्थ्य राज्यमंत्री के बेटे में डेंगू के लक्षण

Thu, 22 Sep 2016 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोंडा
अमर उजाला ब्यूरो/गोंडा Updated Thu, 22 Sep 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
Health Minister's son dengue symptoms
Dengue - फोटो : Amar ujala
सूबे के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं जंतु उद्यान राज्यमंत्री डॉ. एसपी यादव के बड़े बेटे राकेश यादव में डेंगू के लक्षण पाए गए हैं। राकेश को लखनऊ के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डेंगू की पुष्टि के लिए आवश्यक जांच कराई जा रही है। जिले में डेंगू के पैर पसारने की आशंका से स्वास्थ्य विभाग चौकन्ना हो गया है। लोगों को डेंगू मच्छरों से बचने की सलाह दी जा रही है। 
विज्ञापन


राज्यमंत्री के सहायक राजेंद्र चौधरी ने बताया कि मंगलवार को राकेश को बुुखार हो गया था। स्थानीय पैथालॉजी में जांच कराने पर राकेश के खून में प्लेटलेट्स की मात्रा कम पाई गई। राज्यमंत्री डॉ. एसपी यादव ने बताया कि डेंगू की आशंका होने पर मंगलवार शाम को ही राकेश को लखनऊ भेज दिया गया। वहां उन्हें सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


डेंगू की पुष्टि के लिए लखनऊ में राकेश की जांचें कराई गई हैं। जांच रिपोर्ट आने पर ही पता चलेगा कि राकेश को डेंगू है अथवा नहीं। उधर, डेंगू के पांव पसारने की आशंका के चलते स्वास्थ्य विभाग चौकन्ना हो गया है। जिला मेमोरियल अस्पताल में बुखार के मरीजों को उचित सलाह देने के लिए फीवर मैनेजमेंट विंडो का संचालन किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फॉगिंग कराने के निर्देश
सीएमओ डॉ. आशुतोष गुप्ता ने बताया कि, मंगलवार को स्वास्थ्य राज्यमंत्री डॉ. एसपी यादव के बेटे राकेश यादव की जांच संयुक्त जिला चिकित्सालय में की गई थी। डेंगू के लक्षण देख राकेश इलाज कराने लखनऊ चले गए। डेंगू के पांव पसारने की आशंका के चलते मलेरिया अधिकारी डॉ. एके पांडेय को पूरे नगर में फॉगिंग कराने का निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed