फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   health

पात्रों को मिला गोल्डन कार्ड, आशा व सीएससी संचालक हुए सम्मानित

Thu, 23 Sep 2021 10:50 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Sep 2021 10:50 PM IST
विज्ञापन
health
23द्दस्रड्डश्च3-गोंडा के टाउनहाल में लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड देते जिलाधिकारी मार्कंडेय शा - फोटो : GONDA
गोंडा। तीन साल आयुष्मान के स्वास्थ्य और सम्मान के इस संकल्प के साथ केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी आयुष्मान भारत योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड दिया गया। साथ ही आशाओं एवं जन सुविधा केंद्र संचालकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। नगर के गांधी पार्क स्थित टाउन हाल में भव्य कार्यक्रम का आयोजन हुआ। विधायक सदर प्रतीक भूषण सिंह, जिलाधिकारी मार्कंडेय शाही व सीडीओ शशांक त्रिपाठी ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि विधायक सदर ने कहा कि सरकार ने गरीबों की सुविधा के लिए आयुष्मान भारत जैसी महत्वाकांक्षी योजना लांच की है। कहा, दो लाख से अधिक गरीब लोगों के पास आयुष्मान गोल्डन कार्ड तथा 28 हजार लोगों के पास मुख्यमंत्री जन आरोग्य कार्ड बनाए जा चुके है। जिलाधिकारी मार्कण्डेय शाही ने बताया कि जनपद में 19 राजकीय चिकित्सालय और 8 निजी चिकित्सालय योजना के अंतर्गत आबद्ध किए गए हैं। जिसमें बाबू ईश्वर शरण जिला चिकित्सालय, जिला महिला चिकित्सालय, रेलवे हास्पिटल, सतीश चंद्र पांडेय मेमोरियल हॉस्पिटल, कृष्णा हॉस्पिटल, गायत्री हास्पिटल, अवध हॉस्पिटल, आरएन पांडेय हॉस्पिटल, कस्तूरी हॉस्पिटल, सनराइज्ड हॉस्पिटल, आशा देव मेमोरियल हॉस्पिटल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनजोत, परसपुर, छपिया, हलधरमऊ, नवाबगंज, रूपईडीह, वजीरगंज, बेलसर, पण्डरी कृपाल, मनकापुर, तरबगंज, इटियाथोक, कटरा बाजार, काजीदेवर, मुजेहना तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कर्नलगंज शामिल हैं। बताया कि जल्द ही दो निजी चिकित्सालय आबद्ध करने का प्रस्ताव आया जिसमें गोनार्द चिकित्सालय नवाबगंज व अरूनिशा आई केयर को शामिल किया जाना है।
विज्ञापन

विधायक गौरा प्रभात वर्मा, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आरएस केसरी, भाजपा जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप, सांसद प्रतिनिधि संजीव व रमाशंकर मिश्रा, महेश तिवारी, अनिल पासवान, आशीष त्रिपाठी, भवानी भीख शुक्ला, प्रमुख अधीक्षक जिला अस्पताल डॉ. घनश्याम सिंह, डॉ. शालू महेश, डिप्टी सीएमओ डॉ. एपी सिंह, आयुष्मान भारत योजना के जिला प्रबंधक डॉ. संदीप तिवारी, जनसुविधा केंद्र जिला प्रबंधक सुनील तिवारी, अंशुमान सहित प्रभारी चिकित्सा अधिकारीगण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सीएससी संचालक तथा आशाएं उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed