{"_id":"602d532e8ebc3ee96f7782e9","slug":"health-department-ranking-worst-in-commissioner-s-review-gonda-news-lko565353434","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयुक्त की समीक्षा में सबसे खराब मिली स्वाथ्य विभाग की रैंकिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आयुक्त की समीक्षा में सबसे खराब मिली स्वाथ्य विभाग की रैंकिंग
विज्ञापन
गोंडा। आयुक्त एसवीएस रंगाराव ने बुधवार को राजस्व वसूली समेत विकास कार्यक्रमों व कानून व्यवस्था की मंडलीय समीक्षा की। समीक्षा के दौरान स्वास्थ्य विभाग की रैंकिंग सबसे खराब मिली। आयुक्त चारो जनपदों के जिलाधिकारियों व अपर निदेशक स्वास्थ्य को स्वास्थ्य विभाग के कार्यक्रमों की स्वयं मानीटरिंग करने के निर्देश दिए हैं।
आयुक्त ने समीक्षा में पाया कि गोल्डन कार्ड, परिवार नियोजन, जेएसवाई के भुगतान, परिवार कल्याण कार्यक्रमों आदि में मंडल की स्टेट रैंकिंग सबसे खराब है। आयुक्त ने सभी जिलाधिकारियों व अपर निदेशक स्वास्थ्य को स्वास्थ्य विभाग के कार्यक्रमों की स्वयं मानीटरिंग करने के निर्देश दिए हैं।
पंचायतीराज विभाग की समीक्षा में बताया गया कि मण्डल के जनपद बहराइच में सामुदायिक शौचालय के लिए 22 तथा बलरामपुर में 11 स्थानों पर जमीन न मिल पाने के कारण शौचालय का निर्माण कार्य नहीं हो सका है।
विज्ञापन
आयुक्त ने जमीन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। कन्या सुमंगला योजना के 9 हजार आवेदन बेसिक शिक्षा अधिकारियों व खण्ड विकास अधिकारियों के स्तर पर लम्बित हैं। आयुक्त ने निर्देश दिए कि लंबित आवेदनों को एक सप्ताह के अन्दर निस्तारित कराकर प्रगति लाएं।
आयुक्त ने डीम व एसपी को निर्देश दिए है कि पंचायत चुनाव करीब है अभी से संवेदनशील मतदान केन्द्रों व ग्राम पंचायतों का चिन्हांकन कराने के साथ ही निरोधात्मक कार्यवाही भी शुरू करा दें। घनी आबादी के अंदर पड़ने वाले मतदान केन्द्रों को जरूरत के मुताबिक बाहर करें।
कहा कि गैंगेस्टर के लम्बित विवेचनाओं में जिम्मेदारों की जवाबदेही तय करते हुए जल्द से जल्द चार्जशीट लगवाई जाए। आईजी डॉ. राकेश सिंह ने पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिए कि निरोधात्मक कार्रवाई के दौरान नाबालिग, मृतक तथा जेल में बंद लोगों का ध्यान रखते हुए कार्रवाई करें।