{"_id":"5f984e9e8ebc3e74f562022a","slug":"headmaster-used-to-blow-cigarette-smoke-on-teachers-suspended-gonda-news-lko547315234","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षिकाओं पर सिगरेट का धुआं छोड़ने वाला प्रधानाध्यापक निलम्बित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षिकाओं पर सिगरेट का धुआं छोड़ने वाला प्रधानाध्यापक निलम्बित
विज्ञापन
गोंडा। एक ओर सरकार नारी गरिमा की रक्षा के लिए मिशन शक्ति मुहिम चला रही है तो दूसरी तरफ एक प्राइमरी स्कूल के प्रधानाध्यापक शिवकुमार सिंह की करतूत से विभाग शर्मसार हो गया है। आरोप है कि तरबगंज के कम्पोजिट प्राइमरी स्कूल जमथा में तैनात प्रधानाध्यापक बच्चों से सिगरेट मंगाता है और शिक्षिकाओं पर सिगरेट का धुआं उड़ाता है। अपनी हरकतों से प्रधानाध्यापक ने शैक्षिक माहौल तो खराब ही किया, वहां कार्यरत महिला स्टाफ सहमी रहीं।
शिक्षिकाओं ने संयुक्त रूप से शिकायत की और प्रधानाध्यापक की हरकतों के बारे में बताया। तरबगंज के खंड शिक्षा अधिकारी आनंद प्रकाश सिंह की जांच में आरोपों की पुष्टि हुई। बीएसए डॉ. इन्द्रजीत प्रजापति ने मामले की सुनवाई की और महिला स्टाफ के बयान लिए। सुनवाई से इस बात की पुष्टि हुुई कि प्रधानाध्यापक का आचरण उचित नहीं है। बीएसए ने प्रधानाध्यापक शिव कुमार सिंह को निलंबित कर दिया है।
जिले में महिला अपराध पर नियंत्रण के लिए मुहिम चल रही है। स्कूलों को भी जागरूकता के लिए जोड़ा गया है। इसी बीच स्कूल के ही प्रधानाध्यापक पर महिला स्टाफ की ओर से गंभीर आरोप लगाए गए। बीएसए डॉ. इंद्रजीत प्रजापति ने बताया कि 26 अक्तूबर को मामले की सुनवाई की गई, स्कूल की महिला स्टाफ की ओर से लिखित रूप से आरोपों के बारे में जानकारी दी गई। बीएसए ने बताया कि जांच में यह बात उजागर हुआ कि स्कूल की महिला स्टाफ के विरुद्ध अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया जा रहा है और उनका उत्पीड़न प्रधानाध्यापक करता है। इसके अलावा स्कूल में शैक्षिक माहौल खराब कर रखा है जिससे गांव के लोगों में भी आक्रोश है। स्कूल के शौचालय और गेट पर ताला लगाकर रखते हैं। प्रधानाध्यापक बच्चों से सिगरेट मंगाता है और सिगरेट पीकर धुआं महिला शिक्षिकाओं पर छोड़ने के आरोप की पुष्टि हुई।
विज्ञापन
बीएसए ने बताया कि यह आरोप तो गंभीर प्रकृति का था ही वह समय से स्कूल भी नहीं आता है। ऐसे में प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया गया है। इसके साथ ही प्रधानाध्यापक शिवकुमार सिंह को खंड शिक्षा अधिकारी तरबगंज कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया है। मामले की जांच खंड शिक्षा अधिकारी कटरा बाजार अनिल झा को सौंपी गई है। बीएसए ने बताया कि महिला कर्मियों को उनके कार्यस्थल पर सुरक्षित माहौल देने के लिए सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश भी दिए गए हैं।
प्रधानाध्यापक की हरकतों से सहमी रहती थीं शिक्षिकाएं
तरबगंज के प्राइमरी स्कूल जमथा के प्रधानाध्यापक शिव कुमार सिंह की हरकतों से वहां पर कार्यरत शिक्षिकाएं और शिक्षामित्र सहमी रहती थीं। एक तो वह स्कूल देर से पहुंचता था और फिर महिला स्टाफ से अभद्र भाषा में बात करता था। आरोप है कि पूरे स्कूल का माहौल ऐसा हो गया था कि बच्चे भी स्कूल आने से कतराते थे। लॉकडाउन के चलते मौजूदा समय में स्कूल में बच्चों को नहीं बुलाए जाना चाहिए, लेकिन वह सिगरेट मंगाने के लिए बच्चों को बुलाते थे। यह अपने तरह का पहला मामला है कि प्रधानाध्यापक शिक्षिकाओं के ऊपर सिगरेट का धुआं पीकर छोड़ता था। विभाग की ओर से कार्रवाई के बाद शिक्षकों में खलबली मची है।
महिला स्टाफ के साथ अमर्यादित भाषा का प्रयोग करने के साथ ही प्रधानाध्यापक की हरकतेें गंभीर प्रकृति की थीं। जांच में पुष्टि होने पर प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया गया है। -डॉ. इन्द्रजीत प्रजापति, बीएसए