{"_id":"689248cebcaf57b28604100a","slug":"he-made-his-wife-an-anm-by-teaching-her-now-he-is-not-ready-to-live-with-her-gonda-news-c-100-1-slko1026-141976-2025-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: पत्नी को पढ़ाकर बनाया एएनएम, अब साथ रहने को नहीं तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: पत्नी को पढ़ाकर बनाया एएनएम, अब साथ रहने को नहीं तैयार
Tue, 05 Aug 2025 11:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Tue, 05 Aug 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। धानेपुर इलाके में एक चौंकाने वाला मामला आया है। एक युवक ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उसने अपनी पत्नी को पढ़ा-लिखाकर एएनएम बनाया, लेकिन नौकरी मिलने के बाद अब वह साथ रहने को नहीं तैयार है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
युवक के मुताबिक उसकी शादी वर्ष 2009 में बलरामपुर जिले के एक गांव की रहने वाली युवती से हुई थी। शादी के बाद उसने पत्नी की पढ़ाई जारी रखी। तीन साल पहले उसे एएनएम बनवाया। वर्तमान में वह सिद्धार्थनगर जिले में तैनात है। यही नहीं, उसने पत्नी के नाम से जमीन भी खरीदी है। आरोप लगाया कि नौकरी मिलने के बाद पत्नी अब उसके साथ रहने को नहीं तैयार है। उसने अपनी जान का खतरा बताते हुए न्याय की मांग की है। एसओ निर्भय नारायण सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। दोनों पक्षों को बुलाया गया है। पति-पत्नी के बीच आपस का विवाद है। दिखवाया जा रहा है। (संवाद)