फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   He educated his wife by working as a porter, but when she became an ANM, he was not ready to live with her

Gonda News: पल्लेदारी कर पत्नी को पढ़ाया, एएनएम बनी तो साथ रहने को तैयार नहीं

Fri, 08 May 2026 11:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 08 May 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
He educated his wife by working as a porter, but when she became an ANM, he was not ready to live with her
मोतीगंज। पत्नी को पढ़ाने के लिए एक युवक ने पल्लेदारी तक की। अपनी दो भैंस बेच दीं और गन्ना बेचकर फीस का इंतजाम किया। अब एएनएम की नौकरी मिलने पर पत्नी उसके साथ रहने को तैयार नहीं है। परेशान युवक ने मोतीगंज और महिला थाने में शिकायत की है।
विज्ञापन

मोतीगंज क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने बताया कि उसकी शादी वर्ष 2001 में क्षेत्र की ही एक लड़की से हुई थी। वर्ष 2018 में गौना के बाद पत्नी ससुराल आई। पत्नी ने एएनएम का कोर्स करने की इच्छा जताई। उसने किसी तरह पैसों का इंतजाम कर उतरौला रोड स्थित एक नर्सिंग कॉलेज में पत्नी का दाखिला कराया।
विज्ञापन

युवक का कहना है कि आर्थिक स्थिति खराब होने के बावजूद उसने पत्नी की पढ़ाई नहीं रुकने दी। फीस और अन्य खर्चों के लिए वह पंजाब के लुधियाना में रहकर पल्लेदारी करता रहा। इसके बाद भी पैसों की कमी होने पर दो भैंसें बेच दीं और गन्ना बेचकर भी फीस जमा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

एएनएम का कोर्स पूरा होने के बाद पत्नी ने निजी अस्पताल में नौकरी शुरू कर दी। वर्तमान में वह बहराइच रोड स्थित एक निजी अस्पताल में कार्यरत है। नौकरी मिलने के बाद अब वह पति के साथ रहने को तैयार नहीं है। युवक का कहना है कि कई बार परिजनों व रिश्तेदारों ने समझाने का प्रयास किया लेकिन पत्नी अलग रहने की जिद पर अड़ी है।

युवक ने बताया कि उसकी मां दृष्टिबाधित हैं। पिता मानसिक रूप से बीमार हैं। पत्नी के रवैये से परिवार टूटने की कगार पर आ गया है। क्षेत्राधिकारी शिल्पा वर्मा ने बताया कि पति-पत्नी के बीच पारिवारिक विवाद का मामला है। शिकायत के आधार पर जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed