फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Has fulfilled the promise of Ramlala we will come: Chief Minister

रामलला हम आएंगे.. नारे को पूरा करके दिखाया : मुख्यमंत्री

Wed, 27 Oct 2021 11:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Oct 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
Has fulfilled the promise of Ramlala we will come: Chief Minister
गोंडा के टामसन इंटर कालेज मैदान में स्वयं सहायता समूह संचालिका के बच्चे को दुलार करते मुख्यमंत्? - फोटो : GONDA
गोंडा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोंडा जिले को 281 करोड़ के मेडिकल कालेज समेत 11 अरब लागत की परियोजनाओं की सौगात दी। वह बुधवार को शहीदे आजम भगत सिंह इंटर कॉलेज मैदान में आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सेदारी कर रहे थे।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने भाजपा शासनकाल में हुए विकास कार्यों को गिनाते हुए अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण का वायदा पूरा किए जाने पर मौजूद जनसमुदाय की हामी भी भरवाई। कहा कि राम लला हम आएंगे और मंदिर वहीं बनाएंगे का कार्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिलान्यास कर पूरा किया।
विज्ञापन

सीएम ने मौजूद जनसमुदाय से सवाल किया कि कांग्रेस या सपा होती तो क्या मंदिर बन पाता? भाजपा ने साल 2016 व 2019 में चुनाव के दौरान जो भी वायदे किये उसे पूरा कर दिखाया। सीएम योगी ने विपक्ष पर संधे अंदाज में हमला करते हुए कहा कि हमने दंगाइयों पर पूरी कड़ाई से शिकंजा कसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके चलते ही अब प्रदेश में सुरक्षा का माहौल है। इसी कारण देश ही नही वरन विदेशों के निवेशक भी यूपी में कारोबार को पूरी तरह सुरक्षित समझने लगे हैं। पहले की सरकारों के कार्यकाल में कोई भी त्योहार होने पर कर्फ्यू लगा दिया जाता था। अब ऐसा कुछ नहीं है। सीएम ने चेताया कि अब दंगा करने वालों की हालत उनकी सात पीढ़ियां याद रखेगी।
सीएम योगी ने इस बात पर खुशी जतायी कि मंडल में अब तीन-तीन मेडिकल कॉलेज हो गये हैं। 2022-23 में गोंडा के मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई भी शुरू हो जाएगी। विपक्षी दलों को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि किस तरह पुरानी सरकारों के कार्यकाल में गरीबों का राशन कालाबाजारी में बेच दिया जाता था।
विकास योजनाएं सत्ता पक्ष से जुड़े लोगों के परिवारीजनों के इशारे पर चलती थीं। बिजली नहीं मिलती थी। अब गरीबों को उनका पूरा हक मिल रहा है। किसानों की खुशहाली के लिए गन्ना मूल्य का एक लाख 35 हजार करोड़ का भुगतान कराया गया।
इसके साथ ही साढ़े चार लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देने के साथ ही डेढ़ करोड़ युवाओं को रोजगार योजनाओं से सीधे तौर पर जोड़ा भी गया है।
सीएम के संबोधन के पूर्व कैसरगंज सांसद बृजभूषण शरण सिंह, गोंडा सांसद कीर्तिवर्धन सिंह राजा भइया, वित्त एवं संसदीय कार्यमंत्री सुरेश खन्ना, सिद्घार्थनाथ सिंह व रमापति शास्त्री ने भी संबोधित करते हुए संचालित योजनाओं व विकास कार्यों के बारे में जानकारी दी।
सीएम ने कहा कि गोंडा उनकी प्राथमिकता में है। इसी लिए कोरोना संकट के दौरान यहां डेडीकेटेड कोविड हास्पिटल का उद्घाटन करने खुद आए थे। सीएम ने कहा कि नवरात्रि के बाद उत्तर प्रदेश से कोरोना गायब हो गया, अब दीपावली पूरे उत्साह से मनाइए पर सावधानी भी बरतें।
इस मौके पर 929 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास और 193 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण किया। इसके अलावा विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र भी प्रदान किया।
सीएम योगी ने मंच से ही राजकीय मेडिकल कालेज के नामकरण की घोषणा करते हुए इसे 1857 की क्रांति के नायक राजा देवी बख्श सिंह के नाम की पहचान दी। इससे पूर्व गोंडा के सांसद कीर्तिवर्धन सिंह ने सीएम का स्वागत करते हुए मेडिकल कालेज का नाम 1957 के क्रांति के नायक राजा देवी बख्श सिंह के नाम पर रखे जाने की मांग की थी।
शिलान्यास व लोकार्पण कार्यक्रम से पहले सीएम योगी ने परिसर में लगे विभिन्न विभागों के कार्यों व योजनाओं से जुड़े कृषि , उद्यान, सूचना, खादी ग्रामोद्योग व राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन सहित अन्य स्टालों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान जब सीएम एनआरएलएम की दीपांजली समूह की महिलाओं द्वारा बनाए गए उत्पाद देख रहे थे, उसी दौरान समूह की मुखिया दीपांजली की गोद में एक बच्चा भी था। सीएम ने पहले उस बच्चे को दुलारा और फिर गोद में उठा कर प्यार किया। बच्चा भी सीएम के सीने चिपक गया जिसे वह कुछ देर तक पुचकारते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed