फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Happy Day celebrated with Arogya Mela

आरोग्य मेला के साथ मनाया गया खुशहाल दिवस

Sun, 21 Feb 2021 10:31 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Feb 2021 10:31 PM IST
विज्ञापन
Happy Day celebrated with Arogya Mela
गोंडा। तहसील तरबगंज क्षेत्र के समस्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेला के आयोजन किया गया। पीएचसी पकड़ी में खुशहाल परिवार दिवस मनाया गया। मेले का उद्घाटन अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एपी सिंह ने किया।
विज्ञापन

मेले में एसडीएम तरबगंज ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का मकसद क्षेत्र के लोगों को निरोगी बनाने का है। उन्होंने समस्त सुविधाओं को आम लोगों को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एपी सिंह ने खुशहाल परिवार दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि दो बच्चों में कम से कम तीन साल का अंतर अवश्य होना चाहिए। इस अंतर से जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

छोटे परिवार के द्वारा ही देश और समाज में खुशहाली लायी जा सकती है। अधीक्षक डॉ. मेराज अहमद बताया कि आज से ही 1 साल से 15 साल तक के बच्चों को दिमागी बुखार से बचाव के लिए जेई का टीका लगाने का अभियान शुरू किया जा रहा है।
बीसीपीएम वंदना सिंह ने बताया कि बेलसर के प्रत्येक प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर आरोग्य मेला के साथ साथ खुशहाल परिवार दिवस का आयोजन भी किया जा रहा है। यह आयोजन प्रत्येक माह कि 21 तारिक को किया जाता है।

आयोजन के दौरान परिवार को सीमित करने के लिए स्थाई एवं अस्थाई विधि के साधनों का चयन करने में नव दंपत्तियों की चिकित्सक मदद करते हैं। इस दौरान डॉ. कृतिका, डॉ. शशि, डॉ. जसविंदर कौर, फार्मासिस्ट दिवाकर, सीडीपीओ वंदना, एएनएम, प्रिया एवं आशा आंगनबाड़ी कार्यकर्ती उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed