फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Half yearly examination in council schools from today, paper copy not known

Gonda News: परिषदीय स्कूलों में अर्द्धवार्षिक परीक्षा आज से, पेपर-कॉपी का पता नहीं

Sun, 05 Nov 2023 11:27 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 05 Nov 2023 11:27 PM IST
विज्ञापन
Half yearly examination in council schools from today, paper copy not known
गोंडा। परिषदीय विद्यालय में अर्द्धवार्षिक परीक्षा का आयोजन सोमवार से किया जाएगा। जिलेभर के विद्यालयों में करीब साढ़े तीन लाख विद्यार्थी कक्षा एक से आठ तक अर्द्धवार्षिक परीक्षा में शामिल होंगे। इसके लिए बीएसए स्तर से परीक्षा कार्यक्रम जारी किया गया है। मगर पेपर व कॉपी का अता-पता नहीं है। शिक्षकों व प्रधानाचार्यों को परीक्षा के संचालन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन

जिले में 2610 उच्च व प्राथमिक विद्यालयों में 3.59 लाख विद्यार्थी पढ़ते हैं। बीएसए की ओर से जारी शेड्यूल के अनुसार, दो से चार नवंबर के बीच विद्यालय स्तर पर प्रश्नपत्र का निर्माण किया गया है। छह से 10 नवंबर को अर्द्धवार्षिक गृह परीक्षा होगी। ऐसे में कक्षा एक की मौखिक, कक्षा दो से पांच तक मौखिक व लिखित और कक्षा आठ की लिखित परीक्षा कराई जाएगी। इसके लिए सभी प्रधानाचार्यों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। मगर तैयारी की अवधि पूरा होने तक शनिवार को पेपर व काॅपी का कुछ अता-पता नहीं है। शिक्षकों का कहना है कि पिछले वर्ष पेपर दिया गया था। मगर इस वर्ष पेपर व कॉपी दोनों का भार विद्यालय पर ही डाल दिया गया है। ऐसे में शिक्षक असमंजस में हैं। इतना ही नहीं पिछले वर्ष प्रधानाचार्य स्तर से खरीदी गई कॉपी का भी विभाग से भुगतान नहीं किया गया है।
विज्ञापन


बजट मिलने के बाद पेपर-कॉपी का होगा भुगतान
छह नवंबर से सभी परिषदीय विद्यालयों में अर्द्धवार्षिक परीक्षा कराई जानी है। इसके लिए परीक्षा कार्यक्रम विद्यालयों को उपलब्ध करा दी गई है। पेपर व कॉपी के लिए विद्यालय को जिम्मेदारी दी गई है। बजट मिलने के बाद भुगतान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


- प्रेमचंद यादव, बीएसए

बिना पेपर-कॉपी के जारी किया शेड्यूल
पिछली बार परीक्षा में पेपर उपलब्ध करा दिया था। कॉपी अपने पास से खरीदकर परीक्षा दिलाई गई थी। विभाग ने परीक्षा के बाद भुगतान के लिए भरोसा दिया था। मगर अभी तक भुगतान नहीं हुआ है। बिना पेपर-कॉपी के ही इस बार शेड्यूल जारी कर दिया गया है।
- विनय तिवारी, जिलाध्यक्ष, प्राथमिक शिक्षक संघ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed