फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Half an hour of heavy rain made the city lights of Gul

आधे घंटे की बारिश से जिले की बिजली व्यवस्था ध्वस्त

Wed, 09 Jun 2021 08:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jun 2021 08:30 PM IST
विज्ञापन
Half an hour of heavy rain made the city lights of Gul
गोंडा। हवा के तेज झोंको के साथ बुधवार सुबह आधे घंटे की झमाझम बारिश ने शहर में बदहाल बिजली सप्लाई की पोल खोल दी। जगह जगह तार टूटने व ब्रेक डाउन के कारण शहर के आधे इलाकों में सुबह नौ बजे गुल हुई बिजली शाम पांच पांच बजे के बाद ही आ पायी। इस दौरान पेयजल सप्लाई भी बाधित बने रहने से शहर वासियों को बूंद बूंद पानी के लिए तरसना पड़ा।
विज्ञापन

शहर में जर्जर बिजली पोल व तारों को बदलने के नाम पर करोड़ों रुपया खर्च करने के बाद भी बिजली विभाग शहर की बिजली सप्लाई व्यवस्था को पूरी तरह से चुस्त दुरुस्त नहीं बना पाया है।
विज्ञापन

इस के चलते बुधवार को सुबह हुई तेज बारिश से आधे शहर की बिजली गुल हो गई। सुबह 9 बजे गई बिजली शाम पांच बजे के बाद ही बहाल हो पायी। सुबह अचानक बदले मौसम के मिजाज के कारण कई दिनों से भीषण गर्मी झेल रहे शहर वासियो को तेज हवा के साथ हुई बारिश से काफी राहत मिली। लेकिन बारिश के बाद बिजली गुल हो जाने व तेज धूप ने उमस व गर्मी और बढ़ा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर बाद कुछ इलाकों में बिजली तो बहाल की गई लेकिन झंझरी फीडर व बड़गांव फीडर के साथ आवास विकास फीडर की बिजली बहाल नहीं हो पाई। इससे जानकीनगर, गल्लामंडी रोड, बड़गांव, रानी बाजार, छेदीपुरवा, आवास विकास सहित कई मोहल्लों में बिजली के अभाव में लोग बिलबिलाते रहे।
पानी की मोटर न चलने से लोगों के घरों में पीने के पानी तक की किल्लत हो गयी। बीते लंबे समय से जिले में बिजली सप्लाई की व्यवस्था मुसीबत बनी है। लगातार होने वाली ट्रिपिंग की वजह से लोग परेेशान हैं।

बुधवार सुबह हुई तेज बारिश के दौरान ही अहिरौलिया गांव के भीखमपुरवा मजरे में आकाशीय बिजली अचानक एक शीशम के पेड़ पर गिरी। इस हदसे में पेड़ के पास निवास करने वाला शिव प्रसाद का परिवार बाल-बाल बच गया। आकाशीय बिजली गिरने के दौरान शिवप्रसाद परिवार सहित छप्पर में ही मौजूद थे। ग्राम प्रधान राम प्रसाद ने बताया कि घटना में कोई नुकसान नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed