फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Hailstorm with rain, power failure

Gonda News: आंधी-बारिश के साथ गिरे ओले, बिजली गुल

Mon, 05 May 2025 11:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 05 May 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
Hailstorm with rain, power failure
गोंडा में भीगते हुए स्कूल से घर जाता छात्र। - संवाद 
गोंडा। सुबह तेज धूप के बाद सोमवार को दोपहर में अचानक मौसम बदल गया। आंधी चलने लगी। फिर झमाझम बारिश हुई। ओले भी गिरे। इससे आम की फसल को नुकसान होने की बात कही जा रही है। भूसा भीगने से किसानों की समस्या बढ़ गई है। वहीं, आंधी व बारिश से कई गांवों में तार व पोल क्षतिग्रस्त होने से बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है।
विज्ञापन

मौसम का मिजाज सोमवार को दोपहर में अचानक बदल गया। धूल भरी तेज आंधी चलने लगी। देखते ही देखते झमाझम बारिश शुरू हो गई। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक ओले गिरे। बारिश के कारण शहर में बलरामपुर रोड पर बारियार पुरवा मोड़, ईदगाह के पास व कई मोहल्लों में जलभराव हो गया। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज व सीएमओ कार्यालय में जलभराव हो गया। ऐसे में मरीज व तीमारदार परेशान रहे। सीएमओ कार्यालय में सोमवार को दिव्यांग बोर्ड का आयोजन किया गया, लेकिन बारिश के बाद सीएमओ कार्यालय के बगल में जलभराव हो गया। जांच कराने आए दिव्यांगों को पानी से होकर ही गुजरना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

तेज आंधी व बारिश के कारण सीएमओ कार्यालय की बिजली गुल हो गई। चिकित्सक मोबाइल के टाॅर्च की रोशनी में मरीजों का परीक्षण करते दिखाई पड़े। एसीएमओ डॉ. जयगोविंद ने बताया कि कार्यालय में करीब तीन घंटे तक बिजली कटौती रही। मेडिकल कॉलेज व महिला अस्पताल में भी दो घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। परसपुर, मनकापुर, मोतीगंज, मसकनवा, रुपईडीह, छपिया, मोतीगंज के कई गांवों में भी बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है। संबंधित क्षेत्रों के बिजलीकर्मी लाइनें दुरुस्त कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed