करनैलगंज (गोंडा)। श्रीगुरु गोविंद सिंह महाराज के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में प्रभात फेरी का दौर चल रहा है। यह प्रभात फेरी शनिवार की सुबह 6 से गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा करनैलगंज नगर में निकाली जा रही है। बच्चों एवं महिलाओं द्वारा शब्द कीर्तन के बाद लंगर प्रसाद वितरण का आयोजन होता है।
गुरुद्वारा कमेटी के सेक्रेटरी सरदार जोगिंदर सिंह जानी ने जानकारी देते हुए बताया कि 4 दिसंबर को मनाया जाएगा। प्रकाश उत्सव जिसकी तैयारियां गुरुद्वारा परिसर में जोरों से चल रही है। प्रकाशोत्सव की शोभा यात्रा 4 जनवरी दोपहर 2 बजे नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए रात 8 बजे गुरुद्वारा साहिब में संपन्न होगी। पंजाब बैंड, गतका पार्टी, दशमेश सेवादल, पाइप बैंड पटियाला भांगड़ा प्रभात फेरी में मुख्य रुप से प्रधान हरजीत सिंह सलूजा, भूपेंद्र सिंह, अमरजीत सिंह, अभिनव सिंह, रमनदीप सिंह, सतनाम सिंह, डॉक्टर हरमीत सिंह, त्रिलोक सिंह, सोनू छाबड़ा, सुरेंद्र सिंह, परमजीत सिंह, ज्ञान प्रकाश मिश्रा, ओपी तिवारी, अमर सिंह आदि उपस्थिति रही।