फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Grocery shopkeeper's son becomes PCS officer

Gonda News: किराना दुकानदार का बेटा बना पीसीएस अधिकारी

Thu, 25 Jan 2024 12:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 25 Jan 2024 12:44 AM IST
विज्ञापन
Grocery shopkeeper's son becomes PCS officer
पसका/परसपुर(गोंडा)। उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग की ओर से परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद परसपुर के भौरीगंज में खुशी की लहर दौड़ गई। कस्बे में छोटी सी किराना की दुकान चलाने वाले रामशरन सोनी के पुत्र धर्मवीर ने कर निर्धारण अधिकारी बनकर युवाओं के लिए मिशाल पेश की। उसने महंगे कोचिंग संस्थानों का सहारा न लेते हुए समाज कल्याण विभाग की ओर से संचालित मुफ्त कोचिंग व सेल्फ स्टडी के बदौलत इस मुकाम तक पहुंचे।
विज्ञापन

इन दिनों जिलेभर में 12वीं फेल मूवी की धूम मची हुई है। मूवी में मनोज कुमार शर्मा के संघर्ष की तरह ही जिले के परसपुर भौरीगंज निवासी धर्मवीर सोनी के लोकसेवक बनने की कहानी है। उनके पिता रामशरन सोनी भौरीगंज कस्बे में एक किराना की छोटी सी दुकान चलाते हैं। यूपी पीसीएस का परिणाम आने के बाद धर्मवीर को टैक्स असेसमेंट ऑफिसर कैटेगरी में सातवां स्थान हासिल हुआ।
विज्ञापन

अपने संघर्ष की कहानी बयां करते हुए धर्मवीर ने बताया कि यदि दृढ़ इच्छाशक्ति से कोई इरादा ठान लिया जाए तो मंजिल खुद आपका इंतजार करती है। उन्होंने बताया कि दो बार प्रीलिम्स पास किया, लेकिन मेन्स में बाहर हो गए। तीसरे प्रयास में सफलता हासिल हुई। वह दिन की अपेक्षा रात में पढ़ाई करना बेहतर समझते हैं। रात दो बजे तक पढ़ाई करने के बाद सुबह 10 बजे सोकर उठना तथा क्रिकेट खेलना उनका शौक था।
विज्ञापन
विज्ञापन

धर्मवीर ने बताया कि परिवार की आर्थिक स्थित ठीक न होने के कारण लखनऊ के एक मुफ्त कोचिंग सेंटर में पढ़ाई के साथ काम करते थे। प्रीलिम्स के लिए पांच से छह घंटे तथा मेन्स के लिए कम से कम 11 घंटे पढ़ाई करने पर सफलता मिली है।

तत्कालीन जिलाधिकारी सिंह से मिली प्रेरणा
पीसीएस अधिकारी बने धर्मवीर ने बताया कि वर्ष 2018 में वह एलबीएस महाविद्यालय स्काउट का छात्र था। एक कार्यक्रम में तत्कालीन जिलाधिकारी जेबी सिंह से मुलाकात होने के बाद यूपीएससी की परीक्षा उत्तीर्ण कर लोकसेवक बनने की प्रेरणा मिली। अभी पीसीएस में चयन हुआ है। जल्द ही आईएएस की परीक्षा उत्तीर्ण कर सपना पूरा करूंगा। धर्मवीर की इस सफलता पर शिवम तिवारी, अन्ना सोनी, हवलदार सोनी, अभिषेक श्रीवास्तव, महावीर सोनी आदि ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed