{"_id":"69ff719be72c11aa3d0f8dc9","slug":"grievances-were-put-aside-the-couple-agreed-to-live-together-gonda-news-c-100-1-gon1001-157966-2026-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: पांच साल बाद दूर हुए गिले-शिकवे, साथ रहने को राजी हुए दंपती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: पांच साल बाद दूर हुए गिले-शिकवे, साथ रहने को राजी हुए दंपती
Sat, 09 May 2026 11:10 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sat, 09 May 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
लोक अदालत के दौरान सेल्फी स्टैंड में फोटो खिंचवाते दंपती। -स्रोत: कोर्ट
गोंडा। राष्ट्रीय लोक अदालत में शनिवार को कई टूटते रिश्तों को सहारा मिला। वर्षों से आपसी विवाद के चलते अलग रह रहे दो दंपती परामर्शदाताओं के समझाने पर फिर एक साथ रहने को राजी हो गए।
संतोष कुमार और रेशू वर्ष 2021 से आपसी विवाद के कारण अलग रह रहे थे। मामला परिवार न्यायालय में विचाराधीन था। कई बार समझौते के प्रयास किए गए लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत में परामर्शदाता गीता सिंह, उमेश चंद्र चौहान, संजय पांडेय और प्रेम प्रकाश वर्मा ने दोनों पक्षों से बातचीत कर रिश्ते की अहमियत समझाई। लंबी बातचीत और काउंसलिंग के बाद दोनों साथ रहने के लिए तैयार हो गए। इसी तरह वर्ष 2023 से अलग रह रहे अनस व जुबैदा के बीच भी लोक अदालत में सुलह-समझौता कराया गया। परामर्शदाताओं की पहल पर दोनों ने मतभेद भुलाकर नई शुरुआत करने का निर्णय लिया। करनैलगंज के रहने वाले सलमान की गाड़ी का 23 हजार रुपये का चालान वर्ष 2023 में हुआ था। लोक अदालत में यह मामला 18 हजार रुपये में निस्तारित हुआ।