{"_id":"67e04d1681dc6660ca00980e","slug":"green-signal-to-start-studies-in-karnailganj-agricultural-college-gonda-news-c-100-1-slko1026-134556-2025-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: करनैलगंज कृषि महाविद्यालय में पढ़ाई शुरू करने को हरी झंडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: करनैलगंज कृषि महाविद्यालय में पढ़ाई शुरू करने को हरी झंडी
Sun, 23 Mar 2025 11:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sun, 23 Mar 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
करनैलगंज स्थित कृषि महाविद्यालय। -संवाद
करनैलगंज (गोंडा)। शैक्षणिक सत्र 2025-26 में करनैलगंज स्थित कृषि महाविद्यालय में कक्षाएं संचालित करने को लेकर शासन की हरी झंडी मिल गई है। महाविद्यालय में पढ़ाई शुरू होने की उम्मीद से युवाओं में खुशी है। महाविद्यालय प्रशासन की ओर से भवनों का रंगरोगन कराया जा रहा है। हालांकि विगत सत्र में 65 छात्रों का प्रवेश लिया गया था, जिनकी कक्षाएं आजमगढ़ के कोटवा कृषि महाविद्यालय में संचालित कराई जा रही हैं।
देवीपाटन मंडल के युवाओं को कृषि और रोजगारपरक शिक्षा लेने के लिए अब दूसरे जिलों में भटकना नहीं पड़ेगा। वर्ष 2014 से बन रहे कृषि महाविद्यालय में नए शिक्षा सत्र से पढ़ाई शुरू हो जाएगी। सपा सरकार में मंत्री रहे तत्कालीन क्षेत्रीय विधायक योगेश प्रताप सिंह ने करनैलगंज में मत्स्य उद्यमिता प्रशिक्षण संस्थान की स्थापना कराने के बाद उसी परिसर में कृषि महाविद्यालय की स्थापना कराने के लिए स्वीकृति दिलाई थी। मगर इस भवन में पढ़ाई नहीं शुरू हो सकी। मौजूदा विधायक अजय सिंह ने महाविद्यालय के संचालन के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मांग की थी। इस पर महाविद्यालय के संचालन को हरी झंडी मिल गई है। अब छात्रों को महाविद्यालय भवन में ही पढ़ाई करने का मौका मिल सकेगा।
करनैलगंज विधायक अजय सिंह ने बताया कि कृषि महाविद्यालय में कक्षाओं का संचालन इसी सत्र से शुरू होना है। जिन छात्रों का प्रवेश पिछले वर्ष हुआ था, उनकी पढ़ाई आजमगढ़ के कोटवा कृषि महाविद्यालय में कराई जाती है।
विज्ञापन
पढ़ाई के साथ शोध कर सकेंगे 900 विद्यार्थी
कृषि महाविद्यालय में बीएससी कृषि, एमएससी कृषि सहित अन्य कोर्स के लिए 900 छात्र-छात्राएं पढ़ाई के साथ ही शोध कार्य भी कर सकेंगे। इसके लिए करनैलगंज से 10 किलोमीटर दूर ग्राम पंचायत मलौली में रिसर्च सेंटर का निर्माण चल रहा है। यहां उन्नत बीज, कृषि यंत्र व उर्वरकों को लेकर नए-नए शोध किए जाएंगे।