{"_id":"65e4ba4bed8c345e750d19d4","slug":"green-signal-given-for-rejuvenation-of-24-government-and-nine-aided-schools-gonda-news-c-100-1-gon1001-113772-2024-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: 24 राजकीय व नौ एडेड विद्यालयों के कायाकल्प को हरी झंडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: 24 राजकीय व नौ एडेड विद्यालयों के कायाकल्प को हरी झंडी
Sun, 03 Mar 2024 11:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sun, 03 Mar 2024 11:28 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को राजकीय व एडेड कॉलेजों की 19.29 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास वर्चुअल माध्यम से किया।
24 राजकीय और 9 वित्तीय सहायता प्राप्त अशासकीय (एडेड) को मिलाकर 33 माध्यमिक विद्यालयों में स्वच्छ पेयजल, पुस्तकालय, कक्षा-कक्ष, बालक व बालिकाओं के लिए अलग-अलग शौचालय और भौतिक, रसायन व जीव विज्ञान की प्रयोगशालाएं बनाई जाएंगी।
प्रशासन की ओर से कार्यक्रम के लाइव प्रसारण का आयोजन जिला पंचायत सभागार में किया गया। डीएम नेहा शर्मा की मौजूदगी में बतौर मुख्य अतिथि स्थानीय निकाय क्षेत्र (गोंडा-बलरामपुर) के विधान परिषद सदस्य अवधेश कुमार सिंह मंजू ने बटन दबाकर शिलालेख से पर्दा हटाया।
गोंडा सांसद प्रतिनिधि रमाशंकर मिश्र, तरबगंज विधायक प्रतिनिधि विनोद कुमार पांडेय, एक्सईएन यूपी सिडको डीके सिंह, एई यूपी सिडको अतुल कुमार मिश्र व जिला समाज कल्याण अधिकारी राजेश चौधरी प्रोजेक्ट अलंकार के तहत कार्यक्रम के गवाह बने।
विज्ञापन
जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि नौ एडेड कॉलेजों के लिए शासन स्तर से 1.39 करोड़ और 46 लाख रुपये विद्यालय स्तर से कार्यदायी संस्था के खाते में ट्रांसफर कर दिए गए हैं।
राजकीय कॉलेजों के कुल निर्माण लागत की आधी रकम शासन स्तर से जारी कर दी गई है। इस दौरान मुख्यालय का जीआईसी, जीजीआईसी, जीआईसी करनीपुर, तालागंज ग्रंट गौरा, अभिनव विद्यालय कंसापुर, राजकीय बालिका हाईस्कूल लौव्वाटेपरा, पहाड़ापुर, अचलनगर, जमदरा, त्योरासी, अकौनी, महेवा गोपाल, मसकनवा, पेडारन, टिकरिया, रांगी, हाईस्कूल दौलतपुर, मुंडेरवा माफी, माधवपुर टिकरी नवाबगंज, बस्ती, मझलीगांव, कोल्हुआ, रामपुर टेपरा व सोनौली मोहम्मदपुर को प्रोजेक्ट अलंकार के अंतर्गत धन आवंटित हुआ है।
नौ एडेड इंटर कॉलेजों की भी बदलेगी सूरत
एपी इंटर कॉलेज मनकापुर, गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज नवाबगंज, महाराजा देवी बख्श सिंह इंटर कॉलेज बेलसर, जनता इंटर कॉलेज अमदही, श्रीगुरु नरहरि स्मारक इंटर कॉलेज पूरे तिवारी, भारतीय इंटर कॉलेज कटराबाजार गोंडा, शिक्षक बंधु इंटर कॉलेज बालपुर गोंडा, राजेंद्रनाथ लाहिड़ी स्मारक इंटर कॉलेज डुमरियाडीह और किसान इंटर कॉलेज पिपरा स्माइल।