{"_id":"69935a8c06d4d1e2a3023865","slug":"grandsons-last-rites-performed-with-trembling-hands-gonda-news-c-100-1-slko1026-152383-2026-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: कांपते हाथों से किया पौत्र का अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: कांपते हाथों से किया पौत्र का अंतिम संस्कार
Mon, 16 Feb 2026 11:27 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Mon, 16 Feb 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डुमरियाडीह। अयोध्या में पोस्टमार्टम के बाद सोमवार को अमन का शव घर लाया गया। शव देखते ही मां व बहनों की चीत्कार से पूरा गांव गूंज उठा। यह देखकर हर किसी की आंखें नम हो गईं। हर किसी की जुबां पर सिर्फ यही रहा... प्रभु इतनी बड़ी सजा क्यों दी? रिश्तेदार व गांव के लोग परिवार वालों को संभालने में लगे रहे।
अयोध्या के देवकाली के पास रविवार को सड़क हादसे में अमन कुमार (17) निवासी बुटहन पुरवा भगोहर की मौत हो गई थी। सोमवार दोपहर जब उसका शव घर पहुंचा तो कोहराम मच गया। जिसने भी सुना वो पीड़ित के घर पहुंचा। मां नीलम तथा बहनें साधना व वंदना की चीत्कार पूरे गांव में गूंज रही थी। शव देखते ही मां बदहवास हो गईं। बाबा शिवचंद रोते हुए बोले- प्रभु इतनी कठोर सजा क्यों दिए? जाना मुझे था पोते को बुला लिए। पहले बेटे और अब पोते का अंतिम संस्कार करना पड़ रहा। ये कैसा न्याय है? वृद्ध बाबा को वहां मौजूद लोग संभालने में लगे रहे। नौबस्ता में टेढ़ी नदी के तट पर बाबा ने अमन का अंतिम संस्कार किया।