{"_id":"67703c5cd12c2d1f7805d079","slug":"grandmother-and-grandson-die-after-being-crushed-by-dcm-gonda-news-c-100-1-gon1003-129797-2024-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: डीसीएम से कुचलकर दादी-पोते की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: डीसीएम से कुचलकर दादी-पोते की मौत
Sat, 28 Dec 2024 11:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sat, 28 Dec 2024 11:29 PM IST
विज्ञापन
झंझरी/मोतीगंज। बुजुर्ग दादी को शनिवार सुबह साइकिल पर बैठाकर ले जा रहा युवक देहात कोतवाली इलाके में गोंडा-अयोध्या हाईवे पर चिश्तीपुर के पास बेकाबू डीसीएम की चपेट में आ गया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि गंभीर रूप से घायल दादी ने मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ दिया। पुलिस ने डीसीएम को कब्जे में लेकर अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
देहात कोतवाली क्षेत्र के गोपियापुर निवासी हरिराम यादव की पत्नी कृष्णकुमारी ने बताया कि शनिवार सुबह आठ बजे उनका छोटा बेटा कुलदीप (19) अपनी दादी धनपता (70) को साइकिल पर बैठाकर जमुनियाबाग बाजार जा रहा था। गोंडा-अयोध्या हाईवे पर चिश्तीपुर के पास साइकिल में पीछे से डीसीएम की टक्कर लग गई। हादसे में कुलदीप की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बुजुर्ग दादी धनपता ने इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ दिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर इतनी तेज थी कि साइकिल पर बैठीं बुजुर्ग महिला दूर जा गिरी थीं। जबकि साइकिल चला रहे कुलदीप गिरकर डीसीएम से कुचल गए। हादसा होने पर आसपास के लोग जुटने लगे तो चालक डीसीएम छोड़कर भाग गया। देहात कोतवाल संजय कुमार सिंह ने बताया कि डीसीएम को कब्जे में लेकर अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
परिवार में मचा कोहराम
मृतक कुलदीप के चचेरे भाई अंकित ने बताया कि चाचा हरिराम दुबई में रहते हैं। उनके तीन बेटों व दो बेटियों में कुलदीप सबसे छोटा था। वह निजी कॉलेज में कक्षा 11 का छात्र था। अंकित ने बताया कि उनकी दादी स्थानीय स्तर पर प्राथमिक विद्यालय में रसोईया का काम करती थीं। दादी-पोते की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। ग्राम प्रधान शिवमूर्ति उर्फ पंडे सिंह ने बताया कि कुलदीप बहुत ही मिलनसार व व्यवहार कुशल था। कुलदीप व उसकी दादी की मौत से गांव के लोग भी सदमे में हैं।