फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   gram pradhan and five others including Kotedar caught in ration distribution scams

राशन वितरण घपले में ग्राम प्रधान, कोटेदार समेत पांच फंसे

Tue, 03 Sep 2019 10:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Sep 2019 10:36 PM IST
विज्ञापन
gram pradhan and five others including Kotedar caught in ration distribution scams
गोंडा। राशन वितरण में घपले के मामले में ग्राम पंचायत हरैया झूमन के ग्राम प्रधान सहजराम तिवारी व इटियाथोक के उचित दर विक्रेता संतोष कुमार समेत पांच लोग फंस गये हैं। राशन वितरण की फूड सेल की ओर से जांच में दोषी ठहराये जाने पर पूर्ति निरीक्षक की तहरीर पर इटियाथोक पुलिस ने सभी के खिलाफ षडयंत्र कर राशन का घपला करने, धोखाधड़ी करने समेत कई धाराओं में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत हरैया झूमन के राशन कार्ड धारकों ने प्रदेश के मुख्य सचिव व खाद्य आयुक्त से शिकायत कर आरोप लगाया था कि उनके गांव के कोटे की दुकान को कुछ समय के लिए इटियाथोक गांव के कोटेदार की दुकान से अटैच किया गया। इस दौरान इटियाथोक के कोटेदार ने कार्डधारकों को राशन व मिट्टी तेल का वितरण नहीं किया।
विज्ञापन

कार्डधारकों के हिस्से का अनाज तेल कालाबाजारी में बेच डाला। शासन के निर्देश पर खाद्य प्रकोष्ठ की टीम ने जांच की। टीम ने जांच कर रिपोर्ट भेजी। इस मामले में पुलिस निरीक्षक खाद्य प्रकोष्ठ की जांच आख्या पर के आधार पर इटियाथोक के कोटेदार संतोष कुमार को राशन न बांटने का दोषी ठहराते हुए राशन की कालाबाजारी, धोखाधड़ी व गबन का केस दर्ज करने की संस्तुति की।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही हनुमान, राकेश कुमार सैनी, मोहम्मद इरफान व ग्राम हरैया झूमन के प्रधान सहज राम तिवारी के खिलाफ राशन वितरण में धोखाधड़ी करने का आरोपी ठहराते हुए एफआईआर दर्ज करने की संस्तुति की थी। खाद्य प्रकोष्ठ लखनऊ के पुलिस निरीक्षक की आख्या के क्रम में जिलाधिकारी डॉ. नितिन बंसल ने भी इस मामले में दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किये जाने की अनुमति दे दी।

पूर्ति निरीक्षक बालेन्दर मणि त्रिपाठी की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। इस बारे में थानाध्यक्ष संजय सिंह तोमर ने बताया कि प्रकरण में सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed