फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Government imposed charges of neglect

सरकार पर लगाया उपेक्षा का आरोप

Mon, 02 May 2016 11:48 PM IST
अमर उजाला/बलरामपुर
अमर उजाला/बलरामपुर Updated Mon, 02 May 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
Government imposed charges of neglect
कार्यक्रम में मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला
विश्व श्रमिक दिवस पर सोमवार को जिले में कई कार्यक्रम हुए। सरकारी व गैर सरकारी संगठनों के श्रमिकों ने कार्यक्रम के माध्यम से अपनी आवाज बुलंद की। श्रमिक हितों की रक्षा के लिए सभी संगठनों ने लामबंद होकर आंदोलन चलाने की रणनीति पर सहमति जताई। 
विज्ञापन


प्रगतिशील चीनी मिल कर्मचारी संघ ने रविवार को बलरामपुर चीनी मिल में विश्व श्रमिक दिवस पर मजदूर सभा का आयोजन किया। सभा की अध्यक्षता करते हुए जमुना सिंह ने मजदूरों को संगठित रहने की सलाह दी।
विज्ञापन


दिवंगत नेता हरिन्दर सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। सभा को मजदूर नेता सुधांशु प्रताप सिंह, संजय तिवारी, विश्वमोहन, जालिम, बालकराम, समीर सिंह, सुरेश पांडेय, जय प्रकाश आदि ने संबोधित किया। कहा कि केंद्र व प्रदेश की सरकारें मजदूरों के साथ उपेक्षा का व्यवहार कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रमिकों के अधिकारों को छीनने का आरोप लगाया गया। कार्यक्रम के दौरान दो सितम्बर को होने वाली राष्ट्र व्यापी हड़ताल को सफल बनाने पर चर्चा की गई। 

 लोक निर्माण विभाग कार्यालय में श्रमिक संगठन की तरफ से मजूदर दिवस समारोह का आयोजन किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि सिविल जज सीनियर डिवीजन संजय कुुमार सिंह ने कहा कि मजदूर देश की रीढ़ हैं।


बिना श्रमिकों के देश का विकास संभव नहीं है। सभी श्रमिकों को जायज हक मिलना चाहिए। समारोह की अध्यक्षता राघवराम यादव ने की। एडीएम शिवपूजन ने श्रमिकों के कार्यों पर प्रकाश डाला। एडवोकेट मुकेश सिंह, हाजी नब्बन खां, चंद्रभान सिंह, श्री बहादुर त्रिपाठी, सचिदानंद सिंह, शिवरायन, भोला दास पांडेय आदि ने संबोधित किया। उतरौला व तुलसीपुर में भी कार्यक्रम आयोजित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed