फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Goswami Tulsidas's statue smeared with paint; outrage

Gonda News: गोस्वामी तुलसीदास की प्रतिमा पोता रंग, आक्रोश

Mon, 10 Aug 2026 11:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 10 Aug 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
Goswami Tulsidas's statue smeared with paint; outrage
परसपुर के तुलसी पार्क में तुलसीदास की प्रतिमा पर पोता गया हरा रंग। - संवाद
परसपुर। कस्बा परसपुर के वार्ड-13 मिश्रन टोला में बने तुलसी पार्क में स्थापित गोस्वामी तुलसीदास की प्रतिमा पर किसी ने हरा रंग पोत दिया। पहले भी अराजक तत्वों द्वारा प्रतिमा की नाक और हाथ में लगी कलम को क्षतिग्रस्त किए जाने की घटना हो चुकी है।
विज्ञापन

प्रतिमा के चेहरे पर रंग पोते जाने की जानकारी मिलने पर तुलसी जन्मभूमि न्यास एवं सनातन धर्म परिषद के अध्यक्ष डॉ. स्वामी भगवदाचार्य, कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रमोद मिश्र, रामसुंदर पांडेय, सभासद राजू गुप्ता, सभासद अंशू शुक्ल, सभासद कृष्ण कुमार सैनी ने रोष व्यक्त किया। चेयरमैन वासुदेव सिंह ने कहा कि जानकारी मिली है। प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए तहरीर दी जाएगी। थानाध्यक्ष कमल शंकर चतुर्वेदी ने बताया कि प्रकरण की जानकारी मिली है। प्रथम दृष्टया यह कृत्य किसी शरारती बच्चे का लग रहा है। छानबीन कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed