फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Goswami society raised the demand for political participation

Gonda News: गोस्वामी समाज ने उठाई राजनीतिक हिस्सेदारी की मांग

Sun, 07 Sep 2025 11:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 07 Sep 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
Goswami society raised the demand for political participation
करनैलगंज नगर पालिका सभागार में बैठक में मौजूद गोस्वामी समाज के पदा​धिकारी। स्रोत: संगठन 
करनैलगंज। नगर पालिका परिषद सभागार में रविवार को आयोजित गोस्वामी कल्याण संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में समाज ने राजनीतिक हिस्सेदारी की जोरदार मांग उठाई। बैठक की अध्यक्षता बटुक भैरवनाथ मंदिर के महंत रामशंकर गिरी ने की।
विज्ञापन




युवा राष्ट्रीय महासचिव जगदंबा गोस्वामी ने सरकार को कड़ा संदेश देते हुए कहा कि समाज की संख्या के अनुपात में राजनीति में हिस्सेदारी मिलनी चाहिए। यदि पंचायत चुनाव से लेकर विधानसभा चुनाव तक उचित भागीदारी नहीं दी गई तो गोस्वामी समाज राजनीतिक स्तर पर सभी दलों का बहिष्कार करेगा।
विज्ञापन




बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें आशीष गिरी को प्रदेश अध्यक्ष, वीरेंद्र गिरी को प्रदेश महासचिव, राजवीर गोस्वामी को प्रदेश संगठन मंत्री, अनिल शास्त्री व विनोद गिरी को प्रदेश सचिव, राजेश गोस्वामी को प्रदेश उपाध्यक्ष, आनंद गोस्वामी को प्रदेश कोषाध्यक्ष तथा उमा शंकर भारती व रामतीरथ को प्रदेश संरक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन




जिला व मंडल स्तर पर भी संगठन का विस्तार किया गया। इसमें अवधराज गोस्वामी जिलाध्यक्ष, अवसान गिरी देवीपाटन मंडल अध्यक्ष और अरविंद गिरी वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाए गए। चेयरमैन प्रतिनिधि रामजीलाल मोदनवाल, झारखंड से आए केंद्रीय सचिव दुर्गादास गिरी, केंद्रीय सचिव डीके गोस्वामी व अवधराज गिरी का माला पहनाकर स्वागत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed