फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Goods of two houses burnt, woman scorched

Gonda News: दो घरों का सामान राख, महिला झुलसी

Sun, 21 May 2023 11:09 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 21 May 2023 11:09 PM IST
विज्ञापन
Goods of two houses burnt, woman scorched
गोंडा में वजीरगंज के चड़ौवा गांव में जला घर। - संवाद
गोंडा। दो गांवों में लगी आग में छप्पर के दो घर जलकर राख हो गए। आग से दोनों घरों की गृहस्थी का सारा सामान जल गया। इससे 1.60 लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

मनकापुर संवाद के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के नरायनपुर ग्रंट गांव निवासी रामप्रसाद ने बताया कि शनिवार रात वह अपने परिवार के साथ छप्पर के घर में सो रहा था। तभी देर रात अज्ञात कारणों से छप्पर में आग लग गई। परिवार के लोग जान बचाकर बाहर भागे। गांव के लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। आग लगने से घर में रखे बिस्तर, चारपाई, कपड़े, राशन समेत गृहस्थी का सारा सामान जलकर नष्ट हो गया। छप्पर में बंधी बकरियों को आग से बचाने के प्रयास में राम प्रसाद की पत्नी शिवपता झुलस गई। रामप्रसाद ने बताया कि आग से एक लाख की संपत्ति का नुकसान हुआ है। क्षेत्रीय लेखपाल कमल शेखर ने बताया कि आग से हुए नुकसान का आकलन कर तहसील प्रशासन को रिपोर्ट भेजी जाएगी।
विज्ञापन

वजीरगंज संवाद के अनुसार क्षेत्र के चरौवा चौरहवा गांव निवासी यासीन दर्जी के छप्पर के घर में अज्ञात कारणों आग लग गई। आग से गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया। क्षेत्रीय लेखपाल विवेक वर्मा ने बताया कि आग से 60 हजार रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है। रिपोर्ट तहसील प्रशासन को भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed