फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Goods of three shops burnt due to fire

Gonda News: आग लगने से तीन दुकानों का सामान जला

Sat, 26 Jul 2025 11:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sat, 26 Jul 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
Goods of three shops burnt due to fire
गोंडा। नगर कोतवाली इलाके के इंद्रापुर में शुक्रवार देर रात शार्ट सर्किट से कपड़े, किराने व ऑटो पार्ट की दुकान में आग लग गई। इस दौरान दुकान में सो रहे संदेशवा निवासी ओमप्रकाश तिवारी ने भागकर जान बचाई। सूचना के करीब एक घंटे बाद दमकलकर्मियों के पहुंचने से लाखों का सामान जल गया। पीड़ित ओम प्रकाश तिवारी ने बताया कि शुक्रवार को इंद्रापुर स्थित अपनी किराने की दुकान में सो रहे थे। रात करीब एक बजे आग की लपटें उठने लगीं तो नींद टूटी। लेकिन तब तक आग ने दुकान को चपेट में ले लिया था। पड़ोस में स्थित ऋषिकेश की कपड़े की दुकान व कुलदीप की ऑटो पार्ट्स की दुकान का भी सारा सामान जल गया। प्रभारी अग्निशमन अधिकारी नितेश कुमार शुक्ल ने बताया कि सूचना के बाद दमकल की गाड़ियां फौरन रवाना की गईं। तीनों दुकानों में आग लगने से नुकसान हुआ है। हालांकि आग पर काबू पा लिया गया। जांच में शार्ट सर्किट से आग लगने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed