{"_id":"681a4aa4e3d2cfdc5d050300","slug":"gondas-sahib-will-show-his-talent-in-66-super-league-gonda-news-c-100-1-slko1026-137192-2025-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: 66 सुपरलीग में जलवा दिखाएंगे गोंडा के साहिब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: 66 सुपरलीग में जलवा दिखाएंगे गोंडा के साहिब
Tue, 06 May 2025 11:15 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Tue, 06 May 2025 11:15 PM IST
विज्ञापन
साहिब सिद्दीकी
गोंडा। शहर के मेवातियान मोहल्ला निवासी साहिब सिद्दीकी ने जिले का मान बढ़ाया है। उन्हें 10 से 18 जून तक राजस्थान में होने वाले 66 सुपरलीग में खेलने का मौका मिला है। साहिब की उपलब्धि पर परिजनों के साथ ही क्रिकेट प्रेमियों ने बधाई दी है।
साहिब ने बताया कि 66 सुपरलीग के तहत 10 से 18 जून तक राजस्थान के झलावर में क्रिकेट प्रतियोगिता होगी। इसके लिए 15 मई को खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। ऑलराउंडर साहिब का बेस प्राइस एक लाख रुपये निर्धारित किया गया है। बताते चलें कि इस लीग में टीम इंडिया के कई वरिष्ठ खिलाड़ियों के साथ ही श्रीलंका, साउथ अफ्रीका समेत कई देशों के खिलाड़ी शामिल होंगे।
साहिब ने बताया कि पवन नेगी, स्टुअर्ट बिन्नी, उपुल थरंगा, ईश्वर पांडेय, इसरू उडाना, सौरभ तिवारी जैसे वरिष्ठ खिलाड़ियों संग खेलना किसी सपने से कम नहीं है। साहिब का कहना है कि उनकी कामयाबी के पीछे पिता इम्तियाज अहमद का अहम रोल है। पहली बार ट्रायल के लिए पिता उन्हें बाइक से लेकर लखनऊ गए थे। साहिब ने बताया कि कि वह छह भाई-बहन हैं। भाइयों में वह सबसे छोटे हैं।