फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Gonda's daughter Simran shines in WPL

Gonda News: डब्ल्यूपीएल में गोंडा की बेटी सिमरन का जलवा

Thu, 19 Dec 2024 07:24 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 19 Dec 2024 07:24 PM IST
विज्ञापन
Gonda's daughter Simran shines in WPL
सिमरन।
इटियाथोक (गोंडा)। बिरमापुर गांव की बेटी सिमरन शेख ने अंतरराष्ट्रीय फलक पर गोंडा का नाम रोशन किया है। इस बार वूमेन प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) में सिमरन का आलराउंड प्रदर्शन दिखेगा। सिमरन बैटिंग और बॉलिंग में हरफनमौला खिलाड़ी बनकर उभरी हैं। गुजरात जॉइंट्स ने उन्हें 1.90 करोड़ में खरीदा है।
विज्ञापन

बिरमापुर निवासी सिमरन शेख (22) का जन्म मुंबई के धारावी में हुआ। वूमेन प्रीमियर लीग में सिमरन शेख का बेस प्राइज 10 लाख रुपये रखा गया था। बोली लगनी शुरू हुई तो अलग-अलग टीमों ने प्राइज मनी को बढ़ाना शुरू किया। बाद में गुजरात जॉइंट्स ने सिमरन शेख को 1.90 करोड़ में अपनी टीम में शामिल कर लिया। आलराउंडर सिमरन का जादू डब्ल्यूपीएल में अब दिखेगा।
विज्ञापन

इटियाथोक के हरदैंया भटपुरवा के रहने वाले जाहिद अली वर्ष 1998 में शादी के बाद ससुराल बिरमापुर आ गए। मजदूरी के लिए धारावी मुंबई चले गए। वह वर्तमान में वायरमैन का काम करते हैं। पत्नी अख्तरी बानो गृहिणी हैं। सिमरन शेख चार बहनों में तीसरे नंबर पर हैं। इनके तीन भाई हैं। सिमरन की प्रारंभिक शिक्षा मुंबई में ही हुई। उन्होंने हाईस्कूल तक की शिक्षा ग्रहण की है। 2015 से क्रिकेट की शुरुआत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

कड़ी मेहनत के साथ 2016 में उनका पहला चयन अंडर-19 में हुआ। 2020 में सीनियर महिला क्रिकेट टीम में जगह बनाई। उस दौरान ऑलराउंडर सिमरन शेख ने मैदान में अपना जलवा दिखाया था। 2022 में यूपी वॉरियर्स में 10 लाख की बेस प्राइज में चयन हुआ। सिमरन ने क्रिकेट में 100.57 के स्ट्राइक रेट से 11 मैचों में 176 रन बनाए हैं। हाल ही में महिला प्रीमियर लीग के लिए सभी टीमों ने बोली लगाई। गुजरात जॉइंट्स ने सिमरन शेख को एक करोड़ 90 लाख रुपये में खरीदा है।




तानों पर नहीं ध्यान, हासिल किया मुकाम
- मुंबई के धारावी से सिमरन शेख प्रैक्टिस के लिए जाती थीं तो मोहल्ले और समाज के लोग ताना देते थे। समाज के तानों पर ध्यान न देकर सिमरन ने तैयारी जारी रखी। जिसका परिणाम सबके सामने है। सिमरन की इस उपलब्धि से मुंबई का धारावी ही नहीं बिरमापुर गांव भी गदगद है। सिमरन के मामा इकबाल शेख बताते हैं कि जब सिमरन यहां आती थी तब भी वह क्रिकेट खेला करती थी। उन्होंने बताया सिमरन शेख ने क्रिकेट जगत में अपना और गोंडा का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed