फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Gonda's brand Arga reached the International Trade Fair

Gonda News: अंतरराष्ट्रीय ट्रेड फेयर तक पहुंचा गोंडा का ब्रांड अरगा

Fri, 27 Sep 2024 05:05 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 27 Sep 2024 05:05 PM IST
विज्ञापन
Gonda's brand Arga reached the International Trade Fair
वजीरगंज ​स्थित पार्वती अरगा पक्षी विहार। स्रोत: सोशल मीडिया
अरगा के आचार, जौ का आटा, बेसन, हैंडवॉश, फ्लोर क्लीनर की धूम
विज्ञापन

उड़द दाल बड़ी, मोरिंगा पाउडर जैसे उत्पाद की मांग बढ़ी, महिला सहायता समूह से बने हैं उत्पाद
संवाद न्यूज एजेंसी
गोंडा। ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाएं स्वयं सहायता समूह के माध्यम से उत्पाद तैयार कर रहीं हैं। जिन्हें अरगा ब्रांड का नाम दिया गया है। समूह से तैयार किए गए आचार, जौ का आटा, बेसन, हैंडवॉश, फ्लोर क्लीनर, मोरिंगा पाउडर आदि उत्पाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी धूम मचा रहे हैं। ब्रांड अरगा के उत्पादों को उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो में स्थान मिला है। ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में इन्हें प्रदर्शित किया गया है। जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने बताया कि इन उत्पादों को विभिन्न स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार किया गया है, जो ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं के कौशल और समर्पण का परिणाम हैं।
बताया कि अरगा ब्रांड उत्पाद दुर्गा महिला स्वयं सहायता समूह, सरिता स्वयं सहायता समूह, तारा स्वयं सहायता समूह और अन्य समूहों के उत्पादों को स्थान मिला है। जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने इसके लिए पूरी टीम को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि इस पहल से ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को आर्थिक स्वतंत्रता के साथ-साथ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में अपने उत्पादों को पेश करने का भी अवसर मिल रहा है, जिससे उनकी आमदनी में वृद्धि होगी और वे आत्मनिर्भर बनेंगी।
विज्ञापन

बताया कि 55 उत्पाद बने हैं, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने वैदिक घी, अगरबत्ती, अचार, मुरब्बा, पापड़ सहित दो दर्जन से भी अधिक घरेलू उत्पादों का निर्माण कर रहीं हैं। इन उत्पादों का निर्माण पूरी तरह से पारंपरिक और प्राकृतिक तरीकों से किया जाता है, जो उपभोक्ताओं को शुद्धता और स्वास्थ्य का आश्वासन देता है। महिलाओं के निर्मित इन उत्पादों की बढ़ती मांग को देखते हुए, अब अरगा ब्रांड के उत्पाद शहर के प्रमुख शॉपिंग मॉल में भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed