{"_id":"652d7be52ecff0086b0e2a56","slug":"gondas-all-rounder-daughter-will-hit-fours-and-sixes-in-vadodara-gonda-news-c-100-1-slko1028-6083-2023-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: गोंडा की ऑल राउंडर बिटिया वडोदरा में लगाएगी चौके-छक्के","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: गोंडा की ऑल राउंडर बिटिया वडोदरा में लगाएगी चौके-छक्के
Mon, 16 Oct 2023 11:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Mon, 16 Oct 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
गोंडा में क्रिकेट खिलाड़ी अंशू।
गोंडा। गुजरात के वडोदरा में आयोजित होने वाले अंतरराज्यीय सीनियर महिला टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए यूपी टीम में गोंडा की अंशु तिवारी ने जगह बनाकर युवाओं के लिए मिसाल कायम की है। सीमित संसाधन वाले मध्यम वर्गीय परिवार से निकल कर राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने वाली अंशु टूर्नामेंट में अपना दमखम दिखाएंगी।
शहर के दुखहरणनाथ मंदिर के पास रहने वाले एलआईसी अभिकर्ता हरिश्चंद्र तिवारी की बेटी अंशु तिवारी ने यूपी सीनियर टीम में जगह बनाते हुए गुजरात के वडोदरा में आयोजित दस दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए चयनित हुई हैं। प्रतियोगिता का आयोजन 19 से 30 अक्तूबर तक होगा। यूपी का पहला मैच 24 अक्तूबर को चंड़ीगढ़ के खिलाफ होगा। जिसमें गोंडा की ऑलराउंडर अंशु वडोदरा में चौके छक्के लगाएंगी। 30 अक्तूबर को फाइनल मैच खेला जाएगा। अंशु की माता निजी स्कूल में शिक्षिका हैं। पिता हरिश्चंद्र तिवारी बताते हैं कि अंशु को क्रिकेट का ऐसा जूनून था कि उसने नौ साल की उम्र में ही बल्ला पकड़ लिया था। तब से आज तक यह सफर जारी है।
उम्मीदें टूटीं लेकिन नहीं मानी हार
सीमित संसाधनों के साथ पिता हरिश्चंद्र अपनी बेटी के कॅरियर पर पूरा ध्यान देते थे। हर प्रकार से सहयोग करने के लिए दिन रात मेहनत करते थे, लेकिन वर्ष 2019 में उनके इकलौते बेटे सत्यम तिवारी की दुघर्टना में दिव्यांग होने के बाद आर्थिक संकट खड़ा हो गया। इलाज का खर्च बढ़ने से अंशु के हौसले टूटने लगे। लखनऊ में रहने वाले एक रिस्तेदार ने उसे अपने पास रखकर क्रिकेट में भविष्य बनाने के लिए मददगार बने। अंशु की सफलता पर राकेश कलानी, विवेक पांडेय, विनय त्रिपाठी, करुणेश वर्मा, चित्रांश श्रीवास्तव, विकास वर्मा, अनुराग शुक्ल ने बधाई दी है।