Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Gonda youth died due to electric shock in Delhi

Gonda News: दिल्ली मेें करंट लगने से गोंडा के युवक की मौत

Wed, 30 Jul 2025 11:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Wed, 30 Jul 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
Gonda youth died due to electric shock in Delhi
तरबगंज (गोंडा)। विशुनपुर शुक्लन पुरवा निवासी दिनेश शुक्ला (38) की दिल्ली में करंट की चपेट में आने से बुधवार को मौत हो गई। वह रोजी-रोटी के चक्कर में दिल्ली के आजादपुर में रहकर पल्लेदारी का काम करते थे।
विज्ञापन

मां प्रेमा देवी के मुताबिक बुधवार सुबह दिनेश स्नान करने के लिए बिजली का पंप चलाने गए थे। तार कटा होने के कारण वह करंट की चपेट में आ गए। इससे पहले सुबह करीब पांच बजे दिनेश ने गांव में रह रही पत्नी मन्नू देवी से फोन पर काफी देर तक बात की थी। पांच घंटे बाद करीब दस बजे मौत की खबर आई तो परिवार में कोहराम मच गया। पांच भाइयों में दिनेश सबसे बड़े थे। पिता रामयज्ञ शुक्ला की पहले ही मौत हो चुकी है। दिनेश की दो संतानें, बेटी उजाला (17) व बेटा सूरज (14) हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed