फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Gonda worker dies in Congo

Gonda News: कांगो में छपिया के कामगार की मौत

Mon, 02 Sep 2024 12:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 02 Sep 2024 12:16 AM IST
विज्ञापन
Gonda worker dies in Congo
देवी प्रसाद। स्रोत: परिजन
गोंडा। अफ्रीकी देश डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो की सेफ्री कोड कंपनी में काम करने वाले छपिया इलाके के देवी प्रसाद (50) की बीते 26 अगस्त को मौत हो गई। कंपनी से एक कर्मचारी ने परिजनों को फोन करके सूचना दी। परिजनों ने शव भेजने को कहा मगर कंपनी ने मना कर दिया। यही नहीं देवी प्रसाद ने उक्त कंपनी में 40 लाख रुपये एकत्र किए थे। मगर कंपनी रकम देने से भी हाथ खड़े कर रही है। पीड़ित परिजनों ने विदेश राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह से गुहार लगाई है।
विज्ञापन

छपिया थाना क्षेत्र के बभनीखास निवासी संतोष विश्वकर्मा ने बताया कि उनके पिता देवी प्रसाद (50) जो वर्तमान में बस्ती जनपद के छावनी अमोढ़ा गांव में घर बनाए हैं। वह वहीं से वर्ष 2022 में नौकरी के लिए मुंबई गए थे, जहां की श्रीजी कंसलटेंसी कंपनी में काम करने लगे थे। वहां से कुछ दिनों बाद ही वह दो वर्ष के वीजा पर दक्षिण अफ्रीका के कांगो में नौकरी करने चले गए। बीते 24 अगस्त को वहीं पर उनकी मौत की सूचना मिली, जिसके बाद से शव वापसी के लिए प्रयास किया जा रहा है। कंपनी शव भेजने को तैयार नहीं है। यही नहीं उनके पिता ने वहां काम करके जो रकम कमाई, वह भी कंपनी में ही जमा है।
विज्ञापन

कंपनी के ही एक कर्मचारी ने बताया कि देवी प्रसाद के करीब 40 लाख रुपये जमा हैं। संतोष ने बताया कि कंपनी के अधिकारियों से बात की थी। कंपनी के लोग 16 लाख रुपये ही देने की बात कह रहे हैं। शव भेजने से इन्कार कर रहे हैं। परिजनों ने विदेश राज्यमंत्री से शव मंगाने के साथ ही कंपनी से बकाया भुगतान भी कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दक्षिण अफ्रीका में कामगार की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। मौत की खबर से देवी प्रसाद की पत्नी कामिनी सदमे में हैं। बेटे संतोष का भी बुरा हाल है। परिजनों के साथ ही गांव में शोक की लहर है। शव नहीं आ पाने से परिवार को लोग परेशान हैं। परिजन व गांव के लोग देवी प्रसाद के अंतिम दर्शन की चाह में विदेश राज्यमंत्री से आस लगाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed