फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   gonda,winner,singing

Gonda News: गीत संगीत से कलाकारों ने बांधा समां

Thu, 05 Jan 2023 05:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Jan 2023 05:00 AM IST
विज्ञापन
gonda,winner,singing
गोंडा के नंदिनीनगर में आयोजित गायन प्रतियोगिता में काजल यादव को सम्मानित करते सांसद। -संवाद - फोटो : GONDA
नवाबगंज (गोंडा)। नंदिनी नगर महाविद्यालय के स्टेडियम में मशहूर पखावज वादक संत पागल दास की स्मृति में चल रही गीत, संगीत प्रतियोगिता में गोरखपुर मंडल के युवाओं ने अपने सुर ताल से समां बांधा। ग्यारह साल की किंजल यादव ने तेरी मिट्टी में मिल जावा, गुल बन के मैं खिल जावा इतनी सी है दिल की आरजू गाकर सबको चकित कर दिया। गोरखपुर मंडल के फिल्मी तथा गैर फिल्मी गीतों में फाइनल राउंड के ऑडीशन के लिए 10 कलाकारों का चयन किया गया।
विज्ञापन

गैर फिल्मी गीत प्रतियोगिता में शशांक 32 अंक तथा शताक्षी श्रीवास्तव ने 32 अंक पाकर फाइनल मुकाबले में जगह बनाई। फिल्मी गीतों की प्रतियोगिता में 8 गीतकार जावेद शाह 43, सुनील सोनी 43, मोइद खान 40, श्रृष्टि वर्मा 40, सिद्धांत तिवारी 39, अभय प्रताप सिंह 38, संजय कुमार 37, तरन्नुम 37 अंक हासिल कर फाइनल में पहुंची। कार्यक्रम की शुरुआत कैसरगंज के सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने गीत गाकर की।
विज्ञापन

इस मौके पर युवाओं ने फिल्मी गीत तथा शास्त्रीय संगीत से समां बांध दिया। अयोध्या से आए संतों ने सुंदर भजन गाकर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। संगीत एवं गायन ग्रैंड फिनाले चैंपियनशिप का समापन छह जनवरी को फाइनल मुकाबले के साथ किया जाएगा। सभी कलाकारों को नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। निर्णायक मंडल में विवेक वर्मा, मानस दास, सफीक अहमद, मुकेश कुमार, रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गिटार पर मोइन अख्तर, ढोलक पर विजय पांडेय, पैड आक्टो पर राजेश गुप्ता, ड्रम पर शिवकुमार रहे। कार्यक्रम का संचालन तथा एंकरिंग जय कश्यप ने की। इस मौके पर विधान परिषद सदस्य अवधेश कुमार सिंह उर्फ मंजू सिंह, जिला पंचायत सदस्य महेंद्र सिंह, प्रधान जितेंद्र तिवारी, नंदिनी नगर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. बीएल सिंह, अजय कुमार मिश्रा, डॉ. देवानंद तिवारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed