फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Gonda: Two Youths Heading to 'Tilak' Ceremony Die in Road Accident; Bike Goes Out of Control and Plunges into

Gonda: तिलक समारोह में जा रहे दो युवकों की सड़क हादसे में मौत, बाइक बेकाबू होकर गड्ढे में गिरी

Sat, 18 Apr 2026 02:20 PM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा
अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा Published by: Akash Dwivedi Updated Sat, 18 Apr 2026 02:20 PM IST
सार

गोंडा में तिलक समारोह में जा रहे दो युवकों की सड़क हादसे में मौत हो गई। मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर गहरे गड्ढे में गिर गई। दोनों की मौके पर ही जान चली गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। गांव में मातम का माहौल है।

विज्ञापन
Gonda: Two Youths Heading to 'Tilak' Ceremony Die in Road Accident; Bike Goes Out of Control and Plunges into
मृतकों की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

गोंडा के मोतीगंज थाना क्षेत्र से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां खुशी के माहौल में शामिल होने जा रहे दो युवकों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

विज्ञापन


बताया जाता है कि शुक्रवार रात राजापुर परसौरा गांव के पास एक मोटरसाइकिल अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरे गड्ढे में जा गिरी। हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


मृतकों की पहचान बनकटा दिनारा निवासी 25 वर्षीय प्रमोद तिवारी और 26 वर्षीय नीरज शुक्ला के रूप में हुई है। दोनों आपस में घनिष्ठ मित्र बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार, दोनों एक ही मोटरसाइकिल से मोतीगंज में बब्लू श्रीवास्तव के आवास पर आयोजित तिलक समारोह में शामिल होने जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही यह दर्दनाक हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed