{"_id":"694592ff674a78b1060b4cd4","slug":"gonda-tops-in-patient-feedback-bahraich-lags-behind-gonda-news-c-100-1-slko1026-149063-2025-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: पेशेंट फीडबैक में गोंडा अव्वल, बहराइच पीछे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: पेशेंट फीडबैक में गोंडा अव्वल, बहराइच पीछे
Fri, 19 Dec 2025 11:31 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Fri, 19 Dec 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। मंडल के चारों जिलों की स्वास्थ्य सेवाओं की पड़ताल के बाद राज्य स्तरीय टीम की रिपोर्ट आई है। इसमें गोंडा के 4,697 मरीजों से लिए गए फीडबैक में 99 फीसदी ने स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर संतुष्टि जाहिर की है। बहराइच के 1,123 मरीजों में से सिर्फ 54.7 फीसदी ही स्वास्थ्य सेवाओं से संतुष्ट हुए। 45.3 फीसदी मरीजों ने स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर सवाल उठाए।
बीते दिनों राज्य स्तरीय टीमों ने मेडिकल कॉलेज से लेकर सीएचसी व आयुष्मान आरोग्य मंदिर तक की व्यवस्था का जायजा लिया था। जारी की गई रिपोर्ट में बताया गया है कि बलरामपुर में 120 मरीजों में से 87.5 व श्रावस्ती में 51 मरीजोें में से 98 फीसदी ने स्वास्थ्य सेवाओं पर संतोष जताया। रिपोर्ट आने पर स्वास्थ्य अधिकारियों ने व्यवस्था में सुधार को लेकर कवायद तेज कर दी है। गोंडा के मेडिकल कॉलेज में जलभराव की समस्या को उठाया गया। इस पर अफसरों ने नाला निर्माण के लिए बजट स्वीकृत होने की जानकारी दी। सीएमओ डॉ. संत प्रताप पटेल ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने का प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए मॉनीटरिंग बढ़ाई गई है।
रंग लाई केंद्रीय राज्यमंत्री की मुहिम
मेडिकल कॉलेज में सीटी स्कैन मशीन खराब होने के मामले में विदेश राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ने उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक को पत्र लिखा था। इस पर सीटी स्कैन मशीन की मरम्मत हो गई है। सीएमएस डॉ. डीएन सिंह ने बताया कि सीटी स्कैन जांच शुरू होने से मरीजों को राहत मिलेगी।