{"_id":"680bd8218c52d466c7068e54","slug":"gonda-tops-in-high-school-and-balrampur-tops-in-intermediate-in-the-division-gonda-news-c-100-1-gon1003-136542-2025-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: मंडल में हाईस्कूल में गोंडा व इंटर में बलरामपुर अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: मंडल में हाईस्कूल में गोंडा व इंटर में बलरामपुर अव्वल
Sat, 26 Apr 2025 12:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sat, 26 Apr 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
गोंडा। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के हाईस्कूल के परीक्षा परिणाम में गोंडा के विद्यार्थियों ने देवीपाटन मंडल के जिलों में अपना जलवा कायम किया है। गोंडा के 93.81 प्रतिशत विद्यार्थियों ने सफलता हासिल की है। यह आंकड़ा प्रदेश के औसत परिणाम 90.11 प्रतिशत से तीन प्रतिशत से अधिक है।
गोंडा को प्रदेश में आठवां व देवीपाटन मंडल में पहला स्थान मिला है। हाईस्कूल में बलरामपुर दूसरे, श्रावस्ती तीसरे और बहराइच चौथे पायदान पर है। इतना ही नहीं, इस बार गत वर्ष से अधिक बच्चों ने सफलता हासिल की है। पिछले साल हाईस्कूल में जिले के 90.32 प्रतिशत बच्चे सफल हुए थे।
इंटरमीडिएट में बलरामपुर ने मंडल में अपना दबदबा कायम किया है। प्रदेश में 11वें स्थान के साथ मंडल में बलरामपुर के 86.57 प्रतिशत परीक्षार्थी पास हुए हैं। श्रावस्ती दूसरे, बहराइच तीसरे व गोंडा चौथे स्थान पर है। गत वर्ष इंटरमीडिएट में गोंडा के 87.25 प्रतिशत बच्चों ने सफलता हासिल की थी। वहीं, इस बार 79.83 प्रतिशत बच्चे इंटरमीडिएट में सफल हुए हैं। इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम में जिले को प्रदेश में 56वां स्थान मिला है।
विज्ञापन
संयुक्त शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) ओमप्रकाश गुप्त व डीआईओएस डॉ. रामचंद्र ने यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा में सफल विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।
हाईस्कूल में गोंडा के बच्चों को मंडल में दबदबा
जिला प्रदेश में स्थान- उत्तीर्ण प्रतिशत
गोंडा -08- 93.81
बलरामपुर 12 93.09
श्रावस्ती 38 90.53
बहराइच 54 88.67
इंटरमीडिएट में बलरामपुर ने कायम रखा रुतबा
जिला- प्रदेश में स्थान- उत्तीर्ण प्रतिशत
बलरामपुर 11 86.57
श्रावस्ती 19 84.86
बहराइच 53 80.11
गोंडा 56 79.83