फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Gonda surpasses HPV vaccination target

Gonda News: एचपीवी टीकाकरण में गोंडा ने लक्ष्य को पार किया

Thu, 01 Oct 2026 12:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 01 Oct 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
Gonda surpasses HPV vaccination target
पुलिस लाइन में एचपीवी वैक्सीन लगाने के बाद किशोरियां व स्वास्थ्य कर्मी। 
गोंडा। बेटियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाव की दिशा में गोंडा ने एचपीवी टीकाकरण के लक्ष्य को पार कर लिया है। 15 वर्ष की किशोरियों के लिए जिले में 44,395 टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। इसके सापेक्ष 44,580 किशोरियों का टीकाकरण किया जा चुका है। 19 सितंबर तक यू-विन पोर्टल पर दर्ज आंकड़ों के अनुसार जिले का टीकाकरण कवरेज 100.42 प्रतिशत रहा।
विज्ञापन


सीएचसी खरगूपुर 103.02 प्रतिशत कवरेज के साथ जिले में सबसे आगे है। यहां 3,344 के लक्ष्य के सापेक्ष 3,445 किशोरियों को टीका लगाया गया। बभनजोत में 102.40, मुजेहना में 100.79 और मनकापुर में 100.77 प्रतिशत कवरेज दर्ज किया गया। इसके अलावा काजीदेवर में 100.61, कटरा बाजार में 100.56, वजीरगंज में 100.51, बेलसर में 100.49, तरबगंज में 100.37, पंडरी कृपाल में 100.30 और नवाबगंज में 100.19 प्रतिशत टीकाकरण हुआ। छपिया में भी लक्ष्य के सापेक्ष 100 प्रतिशत टीकाकरण दर्ज किया गया। सीएमओ डॉ. संतलाल पटेल ने बताया कि जिले में एचपीवी टीकाकरण की स्थिति बेहतर है। इसकी नियमित निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन



पांच ब्लॉक अभी 100 प्रतिशत से पीछे
जिले के पांच ब्लॉक अभी लक्ष्य का 100 प्रतिशत टीकाकरण पूरा नहीं कर सके हैं। करनैलगंज में 99.30, परसपुर में 99.36, हलधरमऊ में 99.37, नगर क्षेत्र में 99.19 और इटियाथोक में 98.72 प्रतिशत कवरेज रहा। इनमें इटियाथोक का कवरेज सबसे कम है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. जीएम चिश्ती ने बताया कि लक्ष्य से पीछे रहने वाले ब्लॉकों की निगरानी की जा रही है। संबंधित अधीक्षकों को माइक्रोप्लान नए सिरे से तैयार कर शेष किशोरियों का टीकाकरण पूरा कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



भविष्य के संक्रमण से बचाव में मददगार
बेलसर सीएचसी की ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक वंदना सिंह ने बताया कि एचपीवी यानी ह्यूमन पैपिलोमा वायरस संक्रमण सर्वाइकल कैंसर से जुड़े प्रमुख जोखिमों में शामिल है। किशोरावस्था में एचपीवी टीकाकरण भविष्य में संक्रमण के जोखिम को कम करने में मदद कर सकता है। ऐसे में लक्ष्य से अधिक किशोरियों का टीकाकरण स्वास्थ्य सुरक्षा की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed