फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Gonda: Six injured in dispute and stone-pelting during Muharram procession.

Gonda: मुहर्रम जुलूस के दौरान विवाद, पथराव में छह घायल, शोकग्रस्त परिवार के घर के सामने ढोल बजाने का आरोप

Sat, 20 Jun 2026 08:51 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, करनैलगंज (गोंडा)
अमर उजाला नेटवर्क, करनैलगंज (गोंडा) Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Sat, 20 Jun 2026 08:51 PM IST
सार

विवाद बढ़ने पर कुछ लोग लाठी-डंडों के साथ घर पहुंच गए और मारपीट करने लगे। इस दौरान टिनशेड, बाइक समेत अन्य सामान को नुकसान पहुंचा। बाद में दोनों पक्षों के बीच ईंट-पत्थर चलने लगे। पथराव और मारपीट में छह लोग घायल हो गए।

विज्ञापन
Gonda: Six injured in dispute and stone-pelting during Muharram procession.
विवाद के बाद मौके पर पड़े ईंट-पत्थर - फोटो : amar ujala

विस्तार

करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र के बुढ़वलिया महिपतगंज गांव में मुहर्रम के दौरान ढोल-ताशा बजाने को लेकर शुक्रवार रात दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते मामला बढ़ गया और दोनों ओर से पथराव शुरू हो गया। घटना में छह लोग घायल हो गए। स्थिति को देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार गांव निवासी शिवा पुरुवार ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि शुक्रवार को उनकी बड़ी मां सरिता देवी का निधन हो गया था, जिससे घर में शोक का माहौल था। रात करीब नौ बजे कुछ लोग मुहर्रम का हुद्दा, ढोल और ताशा लेकर उनके घर के सामने पहुंचे और बजाने लगे। शोक का हवाला देकर आवाज बंद करने का अनुरोध किया गया, जिसके बाद दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई।
विज्ञापन


आरोप है कि विवाद बढ़ने पर कुछ लोग लाठी-डंडों के साथ घर पहुंच गए और मारपीट करने लगे। इस दौरान टिनशेड, बाइक समेत अन्य सामान को नुकसान पहुंचा। बाद में दोनों पक्षों के बीच ईंट-पत्थर चलने लगे। पथराव और मारपीट में राजन सैनी, रामावती, रिंकू सैनी, लकी जायसवाल, मुन्ना मौर्य और किरन मौर्य घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया। घायलों का उपचार कराया गया। एहतियातन गांव में पुलिस बल तैनात कर निगरानी बढ़ा दी गई है। कोतवाल नरेंद्र प्रताप राय ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से शिकायत मिली है और मामले की जांच की जा रही है। वहीं अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी राधेश्याम राय ने बताया कि प्रारंभिक जांच में बच्चों के बीच हुए विवाद से मामला बढ़ने की बात सामने आई है। फिलहाल स्थिति सामान्य है।


वायरल वीडियो की भी हो रही जांच
घटना के दौरान किसी व्यक्ति ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पुलिस वीडियो की सत्यता की जांच कर रही है। साथ ही वीडियो में दिखाई दे रहे लोगों की पहचान भी कराई जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed