फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   gonda,selection,staff nurse

आयोग से चयनित नौ स्टाफ नर्सों को मिला नियुक्ति-पत्र, खिले चेहरे

Sun, 20 Nov 2022 11:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Nov 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
gonda,selection,staff nurse
गोंडा के एनआईसी में स्टाफ नर्स के नियुक्ति पत्र के साथ नवनियुक्त नर्सें। -संवाद - फोटो : GONDA
गोंडा। लोक सेवा आयोग से चयनित स्टाफ नर्सों को नियुक्ति-पत्र मिलने पर उनके चेहरे खिल गए। रविवार को जिले की नौ स्टाफ नर्सों को नियुक्ति पत्र सौंपा गया। मसकनवा के पूरे पांडेय निवासी रुचि त्रिपाठी को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नियुक्ति पत्र दिया, जबकि अन्य को एनआईसी में जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम मिश्र व सीएमओ रश्मि वर्मा ने शुभकामनाओं के साथ नियुक्ति पत्र सौंपा।
विज्ञापन

जिले के सरकारी अस्पतालों को नौ नियमित स्टाफ नर्सों की सौगात मिली। आयोग से चयनित 1354 स्टाफ नर्सों में नौ की नियुक्ति जिले में की गई। रविवार को जिले की हड़िया नगवा निवासी पूजा पांडेय, सिंचाई विभाग कालोनी निवासी रुमी परवीन, तिवारी पुरवा बनकटी सूर्यबली सिंह निवासी अंजली शुक्ला, दुर्जनपुर घाट निवासी सुनीता मिश्रा, खुटिहन कुतखास निवासी दीपिका वर्मा, सेखपुर चारु निवासी रंजना वर्मा, उपाध्याय पुरवा कूकनगर निवासी शालिनी शुक्ला तथा बेलसर निवासी सुनील कुमार को एनएआईसी में नियुक्ति पत्र दिया गया।
विज्ञापन

नियुक्ति पत्र पाकर नवनियुक्त स्टाफ नर्सों के चेहरे खिल गए। उन्होंने अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वाहन करते हुए मरीजों की सेवा करने का संकल्प लिया। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी गौरव कुमार, सांसद प्रतिनिधि रमाशंकर मिश्र, एसीएमओ डॉ. आदित्य वर्मा, डॉ. एपी सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

संविदा स्टाफ नर्सों को मिला मानदेय वृद्धि की सौगात
सीएमओ डॉ. रश्मि वर्मा ने कहा कि इसी वित्तीय वर्ष से राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत संविदा पर तैनात स्टाफ नर्सों को पांच प्रतिशत मानदेय बढ़ोत्तरी का लाभ दिया जाएगा।

वहीं, 20,013 रुपये से लेकर 29371 रुपये तक मानदेय पाने वाली स्टाफ नर्सों को वित्तीय वर्ष 2022-23 से पांच फीसदी अधिक मानदेय मिलेगा। मानदेय बढ़ोत्तरी का लाभ एक साल से अधिक सेवा देने वाली नर्सों को ही मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed