{"_id":"641c9fe55d18e08baa0add74","slug":"gonda-rice-plastic-fortified-rice-gonda-news-c-13-1-144449-2023-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: पौष्टिक चावल को न समझें प्लास्टिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: पौष्टिक चावल को न समझें प्लास्टिक
Fri, 24 Mar 2023 12:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Fri, 24 Mar 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
जांच करते डीएसओ
गोंडा। सरकारी राशन की दुकानों पर मिलने वाल पौष्टिक (फोर्टिफाइड) चावल को लेकर एक बार फिर अफवाहों का बाजार गर्म है। कुछ स्थानों पर प्लास्टिक के संदेह में पौष्टिक चावल को लोग अलग कर रहे हैं। जिला पूर्ति अधिकारी कृष्ण गोपाल पांडेय ने रुपईडीह की कई दुकानों पर जाकर फोर्टिफाइड चावल के फायदे बताए।
डीएसओ ने बताया कि फोर्टिफाइड चावल में कई पोषक तत्व हैं। इसमें आयरन, फोलिक एसिड और विटामिन बी-12 जैसे सूक्ष्म पोषक तत्व या माइक्रो न्यूट्रिएंट्स मिलाए जाते हैं। ये पोषक तत्व एनीमिया और सूक्ष्म पोषक तत्वों की कमी से बचाता है। आयरन एनीमिया से बचाव करता है। फोलिक एसिड भ्रूण निर्माण और खून बनाने में सहायक होता है।
विटामिन बी 12 नर्वस सिस्टम (तंत्रिका तंत्र ) के सामान्य कामकाज में सहायक होता है। फोर्टिफाइड चावल के नियमित सेवन से बेहतर पोषण और स्वास्थ्य सुनिश्चित होता है।