फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   gonda,Problem,fog,cold

Gonda News: बर्फीली हवाओं से गलन बढ़ी, कोहरे से थमे कदम

Tue, 03 Jan 2023 11:41 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Jan 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
gonda,Problem,fog,cold
गोंडा के चौक बाजार में गर्म कपड़े खरीदते लोग। -संवाद - फोटो : GONDA
गोंडा। मंगलवार को पूरे दिन लोग कंपकंपाती ठंड से लोग परेशान रहे। गलन व ठंड से पारा लुढ़ककर सात डिग्री सेल्सियस हो गया। उधर, कोहरे और ठंड से गेहूं की फसल को फायदा है, लेकिन दलहन के साथ आलू की खेती को नुकसान हो रहा है। पूरे दिन धूप न निकलने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन

ठिठुरन का आलम ये रहा कि लोग सिर से लेकर पैर तक ढके मिले। हवा चलने से गलन बढ़ गई। लोग अलाव खोजते दिखे। ठंड में गर्म कपड़ों की खरीद भी तेजी से हो रही है। लोगों ने बाजार में गर्म कपड़ों की खरीद की। बर्फीली हवा चलने से जहां पारा गिरता रहा है, पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहे। सर्द हवाओं के चलने से शीतलहर में बढ़ोत्तरी के साथ ठिठुरन व गलन बढ़ गई है।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह बादल छाने के साथ शीतलहर से हुई। हालात यह रहे कि लोगों की दिनचर्या पूरी तरह से बिगड़ गई है। पूरे दिन सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए तथा लोग दिन भर सर्दी से बचाव को अलाव तापते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

तापमान में भी उतार-चढ़ाव जारी है तथा दिन व रात के तापमान में कोई खास अंतर नहीं रह गया है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने से वाहन भी लाइटों के जरिये रेंगते नजर आए। बाजार भी ठंड के चलते आम दिनों की अपेक्षा जल्दी किए जा रहे हैं।

गर्म कपड़ों की खरीदारी बढ़ी
ठंड में इजाफा होने के साथ गर्म कपड़ों की बिक्री ने भी तेजी पकड़ ली है। मंगलवार को फुटपाथ किनारे की दुकानों के साथ चौक बाजार में लोग कपड़े खरीद रहे थे। टोपी, मफलर, स्वेटर, जैकेट, मोजा की दुकानों पर लोगों की भीड़ देखी गई। खरीदारी के लिए सबसे ज्यादा महिलाएं निकल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed