{"_id":"648dfa1b637db07f0e08f984","slug":"gonda-police-first-class-pass-in-public-approval-rating-gonda-news-c-13-1-293400-2023-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: पब्लिक एप्रूवल रेटिंग में गोंडा पुलिस फर्स्ट क्लास पास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: पब्लिक एप्रूवल रेटिंग में गोंडा पुलिस फर्स्ट क्लास पास
Sat, 17 Jun 2023 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sat, 17 Jun 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। गोरखपुर जोन के अपर पुलिस महानिदेशक अखिल कुमार की तरफ से चलाए गए सात दिवसीय ट्विटर पोल वोटिंग एवं फीडबैक में जिले की पुलिस फर्स्ट-क्लास पास हुई है। मई महीने के पुलिस के कामकाज पर 60 प्रतिशत लोगों ने अपनी सहमति जताई है।
शुक्रवार को पब्लिक एप्रूवल रेटिंग का परिणाम जारी किया गया। पुलिस के कामकाज का फीडबैक जानने के लिए अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन की तरफ प्रति माह आम जनता से पुलिस के कामकाज पर राय मांगी जाती है। इसमें आईजीआरएस, ट्वीट पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण, पासपोर्ट एवं चरित्र सत्यापन फीडबैक, एफआईआर पंजीकरण व डायल 112 के कामकाज पर फीडबैक मांगा जाता है। ट्विटर पोल व डायरेक्ट पोल के जरिए लोग अपनी राय रखते हैं। पुलिस के मई महीने के कामकाज का फीडबैक जानने के लिए एक जून से सात जून तक वोटिंग कराई गई थी। वोटिंग में जिले के 3660 लोगों ने वोट कर अपनी राय रखी थी। वोटिंग में जिले की पुलिस फर्स्ट क्लास पास हुई है। 60.33 फीसदी लोगों ने पुलिस के कामकाज से सहमति जताई है।