{"_id":"698b6d50722725c84e004073","slug":"gonda-police-again-tops-the-state-in-igrs-disposal-gonda-news-c-100-1-slko1026-151974-2026-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: आईजीआरएस निस्तारण में गोंडा पुलिस फिर प्रदेश में अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: आईजीआरएस निस्तारण में गोंडा पुलिस फिर प्रदेश में अव्वल
Tue, 10 Feb 2026 11:09 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Tue, 10 Feb 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। जनशिकायतों के निस्तारण में गोंडा पुलिस ने एक बार फिर प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। मुख्यमंत्री कार्यालय लोक भवन की ओर से जारी आईजीआरएस रैंकिंग में गोंडा पुलिस को यह उपलब्धि मिली है। एसपी विनीत जायसवाल ने सभी सीओ, थाना प्रभारियों व आईजीआरएस शाखा की टीम की सराहना करते हुए आगे भी इसी तरह तत्परता से कार्य करने के निर्देश दिए हैं। इससे पहले जनवरी में भी गोंडा पुलिस रैंकिंग में नंबर वन थी।
एसपी ने बताया कि मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों की समीक्षा प्रतिमाह शासन स्तर पर की जाती है। फीडबैक व गुणवत्ता के आधार पर जिलों की रैंकिंग तय होती है। सभी शिकायती प्रार्थनापत्रों के निस्तारण की समय सीमा निर्धारित है। तय अवधि में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण न होने पर प्रकरण डिफाल्टर श्रेणी में आ जाता है। गोंडा पुलिस ने समयबद्ध व प्रभावी कार्रवाई कर प्रदेश में शीर्ष स्थान प्राप्त किया है।
आईजीआरएस सेल में प्रभारी निरीक्षक राजेश चौधरी, उपनिरीक्षक रामसुंदर, आरक्षी वीपी कुमार, रामनरेश, चंदन प्रसाद, चंद्रगुप्त मौर्य, शिखा वर्मा, प्रीति, दीपा, अनीता व नैंसी गुप्ता की टीम शिकायतों के निस्तारण की जिम्मेदारी संभाल रही है।
विज्ञापन
बाल विवाह मुक्त जागरूकता रथ रवाना
गोंडा। बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति के उन्मूलन के लिए जिले में विशेष जनजागरूकता अभियान की शुरुआत की गई है। एसपी विनीत जायसवाल ने मंगलवार को पुलिस कार्यालय से बाल विवाह मुक्त जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह अभियान अपराजिता सामाजिक समिति, पुलिस विभाग, महिला एवं बाल विकास, शिक्षा विभाग व सामाजिक संगठनों के समन्वय से संचालित होगा। जागरूकता रथ जिले के सभी विकासखंडों, गांवों, कस्बों, स्कूलों व सार्वजनिक स्थलों पर लोगों को जागरूक करेगा। (संवाद)