{"_id":"679a68f187434ab50d0fda2f","slug":"gonda-pilgrim-dies-in-mahakumbh-accident-gonda-news-c-100-1-slko1026-131682-2025-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: महाकुंभ हादसे में गोंडा के तीर्थयात्री की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: महाकुंभ हादसे में गोंडा के तीर्थयात्री की मौत
Wed, 29 Jan 2025 11:14 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Wed, 29 Jan 2025 11:14 PM IST
विज्ञापन
हादसे की सूचना मिलने पर रोते-बिलखते परिजन।
मोतीगंज (गोंडा)। प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में मंगलवार रात हुए हादसे में रुपईडीह गांव निवासी ननकन (47) की मौत हो गई। सोशल मीडिया के माध्यम से परिजनाें को इसकी सूचना मिली। इसके बाद घर में कोहराम मच गया।
रुपईडीह गांव निवासी राहुल ने बताया कि सोमवार सुबह उसके पिता ननकन, मां रामा देवी, चाचा रामशंकर के साथ ही जोखू, सुनीता, बेचूलाल, नीतू, जनकदुलारी, मुसुरू, शांति मनकापुर ब्लॉक के इटरौर निवासी काली प्रसाद के साथ निजी गाड़ी से महाकुंभ गए थे। फोन पर बात हुई थी कि सभी लोग सोमवार शाम वहां पहुंच गए।
बताया कि संगम घाट पर मंगलवार रात जब जत्थे में गए लोग स्नान करने के लिए पहुंचे तभी वहां अफरातफरी मच गई। हादसे में पिता ननकन की मौत हो गई। ननकन की मौत की खबर बुधवार सुबह सोशल मीडिया के माध्यम से परिजनों को मिली। इसके बाद गांव में लोगों की भीड़ जुट गई। रो-रोकर लोगों का बुरा हाल था। जत्थे में साथ गए लोगों से पुष्टि हुई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
कंट्रोल रूम पर करें शिकायत
महाकुंभ को लेकर रोडवेज बसों से जाने वाली यात्रियों के लिए रोडवेज स्टेशन पर कंट्रोल रूम बनाया गया है। इसके अलावा क्षेत्रीय प्रबंधक और सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक ने भी अपना नंबर जारी कर दिया है। यात्री किसी भी परेशानी को लेकर कंट्रोल रूम नंबर 8077178468, क्षेत्रीय प्रबंधक के मोबाइल नंबर 8726005120, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक के मोबाइल नंबर 8726005124 पर संपर्क कर सकते हैं।