फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   gonda,PHC,arogya mela

पीएचसी पर लटकता रहा ताला, कागजों में सिमट गया आरोग्य मेला

Sun, 20 Nov 2022 11:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Nov 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
gonda,PHC,arogya mela
गोंडा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र माधवपुर लटकता ताला। -संवाद - फोटो : GONDA
गोंडा। प्रदेश सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल जन आरोग्य मेला सिर्फ कागजों में ही सिमटकर रह गया। रविवार को अधिकांश प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर दोपहर बाद ताला लटकता मिला। मेले में आने वाले मरीजों को बिना इलाज के लौटना पड़ा। वहीं, कई स्थानों पर बिना जांच किए दवा देकर वापस कर दिया गया।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की ओर से प्रत्येक रविवार को जिले के 52 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर जनआरोग्य मेला आयोजित कर मरीजों का इलाज करने का दावा किया जा रहा। सरकारी दावे के अनुसार, मेले में मरीजों का जांच कर इलाज किया जाता है, साथ ही सभी योजनाओं का काउंटर बनाकर लाभार्थियों का पंजीकरण किया जाता है। जमीनी हकीकत सरकारी दावे से इतर है। रविवार की दोपहर बाद अधिकांश स्वास्थ्य केंद्रों पर ताला लटक गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेलसर के पीएचसी माधवपुर में दोपहर 2.30 बजे ताला लटकता रहा। वहीं बेलसर के अन्य पीएचसी पर भी कर्मचारी नदारद मिले।
विज्ञापन

गांव के कुछ लोग सर्दी-जुकाम से पीड़ित मरीज मेले में पहुंचे तो ताला लटकता देख वापस आना पड़ा। पीएचसी के पास रहने वाले लल्लन शुक्ल ने बताया कि मेले में डॉक्टर 11 बजे तक पहुंचते हैं, कुछ देर रुकने के बाद ताला बंद करके चले जाते हैं। इटियाथोक, रुपईडीह, बेलसर, करनैलगंज, कटरा बाजार सीएचसी के अंर्तगत आने वाले अधिकांश प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर दोपहर बाद ताला लटक गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छपिया के पीएचसी मसकनवा, बीरपुर, बभनान में कुल 112 मरीजों का उपचार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, मसकनवा में नौ तथा वीरपुर में 17 लोगों की जांच की गई। गर्भवतियों को आयरन, कैल्शियम व अन्य दवाएं वितरित की गई। स्वास्थ्य मेले में डॉ. संजय कुमार, डॉ. पवन पटवा, डॉ. मोहम्मद आदिल, फार्मासिस्ट रमेश यादव, केके तिवारी, छांगुर प्रसाद, अरूण कुमार, अनूप कुमार, आशा संगिनी रेखा मिश्रा, जानकी देवी, पुष्पा शुक्ला आदि रही।
दूसरी ओर एसीएमओ डॉ. एपी सिंह ने बताया कि आरोग्य मेले का समय सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक है। इस दौरान सभी डॉक्टरों व कर्मियों की उपस्थिति अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed